बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने लाखों छात्रों के इंतेजार को कम कर दिया है। बोर्ड ने ऑफिशियल तौर पर शैक्षणिक सेशन 2026-28 के लिए 11वीं में एडमिशन हेतु पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 5 मई, 2026 को जारी की गई इस लिस्ट के माध्यम से ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के जरिए बिहार भर में हजारों छात्रों को इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलेगा।
अगर आपने भी मैट्रिक यानि 10वीं पास करने के बाद बिहार के किसी कॉलेज या स्कूल में 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, तो अब आप अपना नाम इस लिस्ट में आराम से चेक कर सकते हैं। साथ ही, रजिस्टर करने वाले छात्र ऑफिशियल पोर्टल ofssbihar.net पर जाकर अपने अलॉटमेंट को देख सकते हैं। साथ ही, ध्यान रखें चुनें गए छात्रों को दिए गए टाइम के भीतर ही अपना नामांकन पूरा करना होगा।
Selection Status: कैसे चेक करें अपना नाम?
छात्र मेरिट लिस्ट में अपने सेलेक्शन स्टेट्स को जानने के लिए हमारे द्वारा बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.org या ofssbihar.net पर विजिट करें।
2. होमपेज पर आपको "Download Intimation Letter" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
3. अपना बारकोड नंबर और मोबाइल नंबर डालें।
4. कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
5. आपका अलॉटमेंट लेटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. इसे डाउनलोड कर लें क्योंकि एडमिशन के वक्त इसकी हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
डायरेक्ट लिंक : बिहार OFSS 11वीं मेरिट लिस्ट 2026
OFSS Bihar 11thDocuments Required: एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
कॉलेज जाते समय इन कागजातों को साथ ले जाना न भूलें, वरना आपका नामांकन रुक सकता है:
- Intimation Letter (OFSS पोर्टल से डाउनलोड किया हुआ)
- Common Application Form (CAF) की कॉपी
- मैट्रिक (10वीं) की मार्कशीट
- स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (SLC)
- पासपोर्ट साइज फोटो (कम से कम 5-10)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
अगर पहली लिस्ट में नाम न आए तो क्या करें?
अगर आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सभी छात्र ऐसी स्थिती में इन दो ऑप्शन को देख सकते हैं।
- Wait for Second List: बिहार बोर्ड कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी करता है। आप दूसरी और तीसरी लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं।
- Slide Up Option: अगर आपको कॉलेज तो मिल गया है लेकिन वह आपकी पसंद का नहीं है, तो आप एडमिशन लेने के बाद 'Slide Up' प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे अगली लिस्ट में आपको बेहतर कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
यहां भी पढ़े: INI SS जुलाई 2026 स्टेज-1 रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड