Bihar Police Havildar Clerk Admit Card 2026 जारी हुआ, इस Link से डाउनलोड करें हॉल टिकट

Last Updated: May 7, 2026, 11:29 IST

Bihar Police Havildar Clerk Admit Card 2026 OUT: BPSSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। बिहार हवलदार क्लर्क हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

Bihar Police Havildar Clerk Admit Card 2026 जारी हुआ, इस Link से डाउनलोड करें हॉल टिकट
Bihar Police Havildar Clerk Admit Card 2026 जारी हुआ, इस Link से डाउनलोड करें हॉल टिकट

Bihar Police Havildar Clerk Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है और 20 मई 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना हॉल टिकट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके अपना BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026 आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध कराया गया है। 

BPSSC द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा 20 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

नोट: जो अभ्यर्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, वे 15 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक BPSSC कार्यालय, हार्डिंग रोड, पटना पहुंचकर आवेदन पत्र की कॉपी और वैध फोटो आईडी दिखाकर डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 Download Link 

बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने लेख में नीचे डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया है। बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

Bihar Police Havildar Clerk Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

Bihar Police Havildar Clerk Admit Card 2026 कैसे चेक करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

  • इसके बाद Home Guard सेक्शन पर क्लिक करें।

  • अब “Link-Ref.:Advt. No.-02/2026: Download E-Admit Card of Written Examination to be held on dt. 20.05.2026 for the Post of Havildar Clerk (From Bihar Home Guard) in Bihar Home Guard under Home Dept. (Special), Govt. of Bihar ” लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर Written Exam Admit Card बटन चुनें।

  • इसके बाद Registration ID या Registered Mobile Number, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें।

  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 11:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News