UP Home Guard Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आंसर की जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने 41424 होम गार्ड (स्वयंसेवक) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर UP Home Guard Answer Key 2026 PDF डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा 25 अप्रैल, 26 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026 को तीन दिनों में कुल 6 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 25,32,202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 19,29,155 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में कुल उपस्थिति 76.18 प्रतिशत दर्ज की गई। उम्मीदवारों के फीडबैक के अनुसार, परीक्षा का स्तर मॉडरेट रहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UP होम गार्ड आंसर की 2026 मई 2026 किसी भी समय जारी की जा सकती है। बोर्ड पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने मार्क किए गए उत्तरों का मिलान सही जवाबों से कर सकेंगे और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। परीक्षा की मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
ऐसे डाउनलोड करें UP Home Guard Answer Key 2026
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर आंसर की PDF खुल जाएगी।
-
Answer Key डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी 2026 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट यहां चेक करें:-
.webp)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation