Live

Jharkhand JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट jacresults.com जारी, फौरन डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Priyanka Pal
May 6, 2026, 15:40 IST

JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का डिजिलॉकर पर एकसाथ घोषित किया गया है।


JAC-12th-Result-2026-Out
JAC-12th-Result-2026-Out

HIGHLIGHTS

  • झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी किया गया है।
  • रिजल्ट तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के एक साथ ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी कर दिया गया है।
  • झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के थ्योरी एग्जाम 3 से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जिसके बाद प्रैक्टिकल एग्जाम 24 फरवरी से 7 मार्च तक चली थी।

Check Jharkhand 12th Arts Result Here

Check Jharkhand 12th Commerce Result Here

Check Jharkhand 12th Science Result Here

JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 12वीं (Intermediate) रिजल्ट जारी कर दिया गया है। डिजिलॉकर पर लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, परिणाम जारी। रिजल्ट तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के एक साथ ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी किया गया है। स्टूडेंट ऑफिशियल पोर्टल के साथ - साथ अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं। 

पिछले साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मई, 2026 को जारी किया गया था। लेकिन इस साल रिजल्ट पिछले साल की अपेक्षा जल्दी जारी किए जाने की उम्मीद है। 

Jharkhand 12th Result 2026: हाइलाइट्स 

इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के थ्योरी एग्जाम 3 से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जिसके बाद प्रैक्टिकल एग्जाम 24 फरवरी से 7 मार्च तक चली थी। अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:

बोर्ड का नाम 

झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC)

क्लास 

कक्षा 12वीं

शैक्षणिक सत्र 

2025-26

थ्योरी एग्जाम डेट 

3 से 23 फरवरी, 2026

प्रैक्टिकल एग्जाम डेट 

24 फरवरी से 7 मार्च, 2026

रिजल्ट डेट 

जारी

ऑफिशियल वेबसाइट

jacresults.com

Jharkhand 12th Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, Results of Class XII Annual Examination - 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब रोल नंबर और रोल कोड डालें। 

स्टेप 4 कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 पीडीएफ डाउनलोड करें और स्कोर चेक करें। 

स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 6, 2026, 15:40 IST

    Jharkhand 12th Result 2026: आर्ट्स के टॉप तीन जिले

    गुमला जिले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो खूंटी और सिमडेगा से थोड़ा आगे रहा। तीनों जिलों ने 99% से अधिक अंक प्राप्त किए।

    रैंक

    जिला

    पास प्रतिशत

    1

    गुमला

    99.52%

    2

    खुंटी

    99.46%

    3

    सिमडेगा

    99.36%

  • May 6, 2026, 15:35 IST

    Jharkhand 12th Result 2026: मुझे पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

    झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 12वीं (Intermediate) रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम आर्ट्स, साइंस और स्ट्रीम तीनों स्ट्रीम का एक साथ जारी किया गया है। सभी छात्रों को परीक्षाओं में पास होने के लिए 33 प्रतिशत लाने अनिवार्य हैं। 

  • May 6, 2026, 15:29 IST

    Jharkhand 12th Result 2026: स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत

    स्ट्रीम छात्रों की संख्या  असफल पास प्रतिशत %
    आर्ट्स  2,11,095 8,025 96.14%
    कॉमर्स 21,078 1,370 93.37%
    विज्ञान 90,168 15,304 82.92%
  • May 6, 2026, 15:00 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: पिछले साल का पास प्रतिशत

    पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं में साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 48.43% दर्ज किया गया था। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा था।

     
     
  • May 6, 2026, 14:54 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर देखने का आसान तरीका

    डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना जेएसी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 ऐसे देखें:

    • DigiLocker ऐप खोलें या इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या लॉगिन विवरण का उपयोग करके साइन इन करें
    • “शिक्षा” अनुभाग में जाएं और जेएसी (झारखंड अकादमिक परिषद) बोर्ड का चयन करें।
    • अपना रोल नंबर सहित आवश्यक विवरण दर्ज करें।
    • अपनी डिजिटल मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए जानकारी सबमिट करें।
  • May 6, 2026, 14:52 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: यहां चेक करें

    बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, छात्र जेएसी 12वीं का परिणाम 2026 यहां देखें:

    1. jacresults.com
    2. jac.jharkhand.gov.in
    3. results.digilocker.gov.in
  • May 6, 2026, 14:45 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स का रिजल्ट जारी

    झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 12वीं (Intermediate) रिजल्ट आज यानि 6 मई, 2026 को जरी कर दिया गया है। रिजल्ट तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के एक साथ ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी किया गया है। स्टूडेंट ऑफिशियल पोर्टल के साथ - साथ अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं। 


  • May 6, 2026, 14:41 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने का सिंपल तरीका

    स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

    स्टेप 2 होम पेज पर, Results of Class XII Annual Examination - 2026 पर क्लिक करें। 

    स्टेप 3 अब रोल नंबर और रोल कोड डालें। 

    स्टेप 4 कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

    स्टेप 5 मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

    स्टेप 6 पीडीएफ डाउनलोड करें और स्कोर चेक करें। 

    स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें।


  • May 6, 2026, 14:37 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी

  • May 6, 2026, 14:21 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के एग्जाम कब हुए थे?

    इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के थ्योरी एग्जाम 3 से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जिसके बाद प्रैक्टिकल एग्जाम 24 फरवरी से 7 मार्च तक चली थी।

  • May 6, 2026, 14:01 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: रोल नंबर तैयार रखें

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि वे अपना परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकें। छात्र भविष्य के लिए अपना ऑनलाइन परिणाम कार्ड संभाल कर रख सकते हैं और मूल मार्कशीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी जिसे छात्र अपने संबंधित विद्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं।


  • May 6, 2026, 13:41 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: कंपार्टमेंट परीक्षा

    जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। झारखंड बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 परिणाम घोषित होने के कुछ सप्ताह बाद आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर 33 से 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र उत्तीर्ण माने जाएंगे। परीक्षा आयोजित होने के कुछ दिनों बाद झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा।


     
  • May 6, 2026, 13:22 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2026

    जेएसी रिजल्ट 2026 से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अंकों में किसी भी प्रकार का संशोधन होने पर उसे मूल मार्कशीट में अपडेट कर दिया जाएगा। छात्रों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पुनर्मूल्यांकन और रीचेकिंग में महत्वपूर्ण अंतर है। पुनर्मूल्यांकन में, छात्र की पूरी उत्तर पुस्तिका की एक स्वतंत्र परीक्षक द्वारा दोबारा जांच की जाती है और अंकों की गणना पुनः की जाती है। जबकि, पुनर्मूल्यांकन में, केवल अंकों की गणना पुनः की जाती है और उत्तर पुस्तिका में किसी भी अनसुलझे उत्तर (यदि कोई हो) की जांच की जाती है।


  • May 6, 2026, 13:02 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: लॉगिन क्रेडेंशियल

    Jharkhand Board Class 12th Result 2026 को देखने और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।


  • May 6, 2026, 12:48 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: ग्रेडिंग सिस्टम

    80% या इससे अधिक अंक - A+

    60% – 80%   -  A

    46% – 60% - B

    33% – 46% - C

    33% या इससे कम - D


  • May 6, 2026, 12:34 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: लेटेस्ट ट्वीट

    परिणाम जल्द ही घोषित होंगे! झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी), रांची – कक्षा XII 2026 के परिणाम जल्द ही आने वाले हैं! अपने परिणाम DigiLocker पर देखने के लिए तैयार रहें।

  • May 6, 2026, 12:32 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: पासिंग मार्क्स

    झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) के अनुसार, कक्षा 12वीं में पास होने के लिए सभी स्टूडेंट्स को 33 प्रतिशत मार्क्स लाने अनिवार्य हैं। किसी भी सब्जेक्ट में इससे कम अंक आने वाले छात्र - छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में असफल माना जाएगा। 

  • May 6, 2026, 12:22 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: ऑफलाइन रिजल्ट देखने की सुविधा

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026, भारी ट्रैफिक के कारण ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसी स्थिति में, स्टूडेंट ऑफलाइन माध्यम यानी SMS सुविधा का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप जेएसी रिजल्ट 2026 को ऑफलाइन देख सकते हैं:

    1. अपने मोबाइल पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें
    2. संबंधित संदेश टाइप करें: कक्षा 12वीं: “RESULT<space>JAC12<space>रोल कोड<space>रोल नंबर.”
    3. इसे संबंधित नंबरों पर भेजें: कक्षा 12वीं: 56263
    4. बोर्ड आपका परिणाम सीधे आपके मोबाइल फोन पर भेजेगा। 



  • May 6, 2026, 12:01 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: मार्कशीट में डिटेल्स

    झारखंड बोर्ड 12वीं की मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति शामिल होती है, और यह भी दर्शाती है कि छात्र सफल हुआ है या असफल।


  • May 6, 2026, 11:54 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: डेट और टाइम

     झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 12वीं (Intermediate) रिजल्ट 2026 जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। नतीजे तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के एक साथ ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट ऑफिशियल पोर्टल के साथ - साथ अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी देख सकेंगे। पिछले साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मई, 2026 को जारी किया गया था। लेकिन, इस साल रिजल्ट पिछले साल की अपेक्षा जल्दी जारी किए जाने की उम्मीद है। 


  • May 6, 2026, 11:42 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर रिजल्ट कैसे चेक करें?

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर पर ऐसे करें चेक 

    1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। 
    2. होम पेज पर, रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
    3. अब एजुकेशन या रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
    4. झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    5. अपना रोल नंबर, पासिंग ईयर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
    6. रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    7. भविष्य के संदर्भ के लिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
  • May 6, 2026, 11:33 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: ऑफिशियल वेबसाइट

    JAC 12th Result 2026: झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 12वीं (Intermediate) रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के एक साथ जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंदर और रोल कोड के जरिए रिजल्ट की जांच कर सकेंगे:

    • jac.jharkhand.gov.in
    • jacresults.com


  • May 6, 2026, 11:29 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड रिजल्ट कब तक आएगा

    लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का डिजिलॉकर पर एकसाथ घोषित किया जाएगा।

    इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के थ्योरी एग्जाम 3 से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जिसके बाद प्रैक्टिकल एग्जाम 24 फरवरी से 7 मार्च तक चली थी। छात्र अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News