AIIMS (नई दिल्ली) ने INI SS जुलाई 2026 सेशन के लिए स्टेज-1 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह एग्जाम देश के प्रतिष्ठित संस्थानों (जैसे AIIMS, JIPMER, PGIMER, NIMHANS और SCTIMST) में DM, M.Ch. और MD (अस्पताल प्रशासन) जैसे सुपर-स्पेशियलिटी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। AIIMS INI SS छात्र ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जुलाई सेशन के INI SS 2026 सीबीटी में पास होने वाले छात्र विभागीय मूल्यांकन में शामिल हो सकते हैं। एम्स दिल्ली ने 25 अप्रैल को आईएनआई एसएस जुलाई 2026 के एग्जाम आयोजित की थी। अगर आपने भी 25 अप्रैल 2026 को यह एग्जाम दी थी, तो अब आप अपना रोल नंबर मेरिट लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
INI SS 2026 एग्जाम: एक नजर में
छात्र नीचे दी गई इस टेबल में एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारियां यहां दी गई हैं। आइए यहां देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एग्जाम का नाम | INI SS (जुलाई 2026 सत्र) |
| आयोजक संस्था | AIIMS, नई दिल्ली |
| स्टेज 1 एग्जाम की डेट | 25 अप्रैल, 2026 |
| रिजल्ट की डेट | 06 मई, 2026 |
| अगला स्टेप | स्टेज 2 (विभागीय मूल्यांकन / Departmental Assessment) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
अपना रिजल्ट देखना बहुत आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर क्लिक करें।
- होमपेज पर 'Academic Courses' टैब पर जाएँ।
- अब 'INI-SS(DM/M.Ch(3yrs)/MD(Hospital Administration))' लिंक पर क्लिक करें।
- "Result of Stage-1 CBT Examination for July 2026 Session" के लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुलेगी।
- PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें। अगर आपका नंबर लिस्ट में है, तो बधाई हो! आप अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
स्टेज 1 के बाद अब आगे क्या?
स्टेज 1 CBT क्वालीफाई करने वाले छात्रों के लिए आगे की राह कुछ इस प्रकार होगी:
1. विभागीय मूल्यांकन (Departmental Assessment - Stage 2)
जिन छात्रों ने CBT में कट-ऑफ मार्क्स प्राप्त किए हैं, उन्हें अब स्टेज 2 के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से संबंधित विभाग के मूल्यांकन पर आधारित होती है। साथ ही, आमतौर पर इसमें 20 मार्क्स होते हैं।
2. अंतिम मेरिट लिस्ट (Final Merit List)
स्टेज 1 और स्टेज 2 दोनों के मार्क्स को मिलाकर एक Common Merit List (CML) और AIIMS Merit List (AML) तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट होगा।
यहां भी पढ़े: CUET UG 2026: NTA ने फिर खोली सिटी प्रेफरेंस विंडो, बची हुई सीटों के लिए जल्द करें अप्लाई