MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: असिस्टेंट के 1200 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी आकर्षक सैलरी

Last Updated: May 6, 2026, 16:50 IST

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हॉस्पिटल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026
MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026

 MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर हॉस्पिटल असिस्टेंट के कुल 1200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में रिक्त पदों की संख्या, आुय सीमा, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य जानकारी निहित है। यह भर्ती लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, भोपाल के अंतर्गत की जाएगी। इन पदों के लिए 07 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 21 मई 2026 है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। 

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 Notification PDF डाउनलोड लिंक 

एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हॉस्पिटल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट की भर्ती की लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में 24 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके तहत कुल 1200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आप नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) 

पद का नाम 

हॉस्पिटल असिस्टेंट

विभाग का नाम

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, भोपाल 

रिक्त पदों की संख्या 

1200 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

07 मई 2026 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

21 मई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

esb.mp.gov.in 

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन फीस 250 से 500 के बीच रखी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

एमपीईएसबी में हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

  • MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिेटेल्स भरें।
    एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिेए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: UP GIC Lecturer Exam Date 2026 Reschedule: यूपी JIC लेक्चरर परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव, जानें कब होगा एग्जाम?

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 6, 2026, 16:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News