MMRDA Admit Card 2026 OUT: असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: May 7, 2026, 09:26 IST

MMRDA Admit Card 2026, 11 और 12 मई को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। MMRDA हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

MMRDA Admit Card 2026 OUT: असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link
MMRDA Admit Card 2026 OUT: असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

MMRDA Admit Card 2026 OUT: मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने MMRDA एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जारी कर दिया है। 11 और 12 मई को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण, यूज़र ID और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

MMRDA Admit Card 2026 Download Link

MMRDA कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2026 के लिए हॉल टिकट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार बिना देरी किए जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर बिना हॉल टिकट और फोटो आईडी के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों की आसानी के लिए लेख में नीचे डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जहां से वे अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर आसानी से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। 

MMRDA Admit Card 2026 Direct Link

यहां क्लिक करें

MMRDA एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

सभी उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए आधिकारिक चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर 'Recruitment' (भर्ती) सेक्शन में जाएं।

  • फिर 'Recruitment 2026 exam hall ticket' लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा, जहां पर पसंदीदा भाषा चुन कर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड, या जन्म तिथि दर्ज करें।

  • कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।

  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • इसमें अपना परीक्षा केंद्र देखें और डाउनलोड करें।

  • अंत में परीक्षा में प्रवेश के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 09:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News