OFSS Bihar 11th Merit List 2026 OUT: बिहार इंटर एडमिशन फर्स्ट लिस्ट ofssbihar.net पर जारी, इस Link से करें चेक

Last Updated: May 7, 2026, 08:58 IST

Bihar Board 11th Admission Merit list OUT: बिहार बोर्ड इंटर कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक पोर्टल ofssbihar.net पर जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र 5 मई से 12 मई 2026 तक संबंधित स्कूल/कॉलेज में जाकर अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

Bihar Board 11th Merit List 2026 OUT: बिहार इंटर एडमिशन फर्स्ट लिस्ट ofssbihar.net पर जारी, इस Link से करें चेक
Bihar Board 11th Merit List 2026 OUT: बिहार इंटर एडमिशन फर्स्ट लिस्ट ofssbihar.net पर जारी, इस Link से करें चेक

Bihar Board OFSS 11th Admission 1st Merit List 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जिन छात्रों ने OFSS Bihar के माध्यम से आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल ofssbihar.net पर जाकर अपनी चयन सूची चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

1st Merit List में जिन छात्रों का नाम दिए गए है, उन्हें 05 मई 2026 से 12 मई 2026 तक अपने आवंटित +2 स्कूल या कॉलेज में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बोर्ड ने बताया कि नामांकन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। राज्य के कुल 10,010 प्लस टू स्कूलों में लगभग 17.50 लाख सीटों पर इंटर कक्षा 11वीं में दाखिला लिया जाएगा।

यहां क्लिक करें-OFSS Bihar Merit List 2026 Download Link

Bihar Board 11th Merit List 2026: स्कूलों को करना होगा ऑनलाइन अपडेट

बिहार बोर्ड के अनुसार, सभी प्लस टू स्कूलों के प्रधानाचार्य पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी OFSS पोर्टल पर प्रतिदिन ऑनलाइन अपडेट करेंगे। यह प्रक्रिया 13 मई 2026 तक पूरी करनी होगी।

Slide Up और विकल्प बदलने का मौका

जो विद्यार्थी अपने चयनित संस्थान से संतुष्ट नहीं हैं, वे 05 मई से 12 मई 2026 तक ऑनलाइन स्लाइड अप के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, वे नए विकल्प भर सकते हैं या पहले से दिए गए विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए भी अंतिम तिथि 12 मई 2026 निर्धारित की गई है।

OFSS Bihar 11th Merit List 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बिहार इंटर एडमिशन फर्स्ट लिस्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं।

  • होमपेज पर “First Merit List 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना आवेदन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  • इसके बाद स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट दिखाई देगी।

  • छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

11th Merit List 2026 Bihar Board: नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज

मेरिट लिस्ट में चयन होने के बाद छात्रों को एडमिशन के समय नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

  • OFSS वेबसाइट से डाउनलोड किया गया Intimation Letter

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

  • निर्धारित नामांकन शुल्क

  • 10वीं की मार्कशीट

  • 10वीं का पासिंग सर्टिफिकेट

  • 10वीं का मूल प्रमाण पत्र

  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC/TC)

  • चरित्र प्रमाण पत्र

  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

हेल्पलाइन नंबर

यदि छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 और 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 6, 2026, 09:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News