UP Police SI Result 2026: uppbpb.gov.in पर जारी होगा यूपी पुलिस SI भर्ती का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

Last Updated: May 7, 2026, 08:45 IST

UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एसआई पदों के लिए परीक्षा 75 जिलों में 14 और 15 मार्च, 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित जा गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यूपी पुलिस SI रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगा। रिजल्ट के बारे में सभी डिटेल्स यहां से प्राप्त करें। 

UP Police SI Result 2026: uppbpb.gov.in पर जारी होगा यूपी पुलिस SI भर्ती का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
UP Police SI Result 2026: uppbpb.gov.in पर जारी होगा यूपी पुलिस SI भर्ती का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए लाखों उम्मीदवार, यूपी पुलिस SI रिजल्ट जारी होने के बाद uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में किया गया था। परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में आयोजित की गई। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। 

यूपी पुलिस SI भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 4543 सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। UPPRPB के आंकड़ों के अनुसार, कुल 15 लाख 75 हजार 760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें 11 लाख 66 हजार 386 पुरुष अभ्यर्थी और 4 लाख 9 हजार 374 महिला परीक्षार्थी शामिल हुए। यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट में पास उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले राउंड, जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

UP Police Bharti Result 2026- हाइलाइट्स 

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी पुलिस SI रिजल्ट 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026

भर्ती बोर्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम

सब इंस्पेक्टर (SI)

कुल पद

4543

परीक्षा तिथि

14 और 15 मार्च 2026

परीक्षा मोड

लिखित परीक्षा

परीक्षा शिफ्ट

सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश के 75 जिले

कुल आवेदन

15,75,760

पुरुष अभ्यर्थी

11,66,386

महिला अभ्यर्थी

4,09,374

रिजल्ट स्थिति

जल्द जारी होगा

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 कब आएगा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस SI रिजल्ट 2026 जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिखित परीक्षा का परिणाम मई 2026 में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले राउंड, जैसे PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

कहां चेक करें यूपी पुलिस SI रिजल्ट 2026?

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

ऐसे चेक करें यूपी पुलिस SI रिजल्ट 2026

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर “UP Police SI Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 08:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News