Assam HS Result 2026: असम के उच्च माध्यमिक (HS) छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच, राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने स्पष्ट कर दिया है कि असम HS (Class 12) का रिजल्ट आज 17 अप्रैल, 2026 जारी नहीं किया जा रहा है।
मंत्री ने छात्रों और पेरेंट्स से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों पर विश्वास न करें और केवल ऑफिशियल घोषणाओं पर ही भरोसा करें।
शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को टैग करते हुए लिखा, “एचएस परीक्षा के परिणाम कल घोषित नहीं किए जाएंगे। यह एक अफवाह है।”
HS Exam results will not be declared tomorrow. This is a rumour. @himantabiswa pic.twitter.com/yalSw7Mrt9
— Ranoj Pegu (@ranojpeguassam) April 16, 2026
Minister's Confirmation: शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने साफ शब्दों में कहा:
"उच्च माध्यमिक (HS) एग्जाम के रिजल्ट कल (17 अप्रैल) घोषित नहीं किए जाएंगे। यह केवल एक अफवाह है।"
उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे किसी भी भ्रम में न आएं। बोर्ड अभी मूल्यांकन प्रक्रिया और डेटा अपलोडिंग के अंतिम चरणों में है, जिसके पूरा होने के बाद ही आधिकारिक तिथि की घोषणा की जाएगी।
रिजल्ट कब आने की संभावना है?
हालांकि बोर्ड ने अभी कोई सटीक तारीख नहीं दी है, लेकिन पिछले सालों के रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।
- HS एग्जाम 2026: 11 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
- कुल छात्र: इस साल लगभग 3.30 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
यहां भी पढ़े: (आउट) JAC 9th Result 2026 : झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जारी, क्लिक हेयर - Direct Link