BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Link: बीपीएससी 71वीं मेन्स एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in पर जारी, परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू

Last Updated: Apr 17, 2026, 15:43 IST

BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Link OUT: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 17 अप्रैल को BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है, वे अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। मुख्य परीक्षा 24, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। 

BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Link OUT
BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Link OUT

BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Link OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026 के दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को लॉगिन करते समय अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, मुख्य परीक्षा 24, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड का प्रिंट और फोटो आईडी होना आवश्यक है। 

BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Download Link 

बीपीएससी 71वीं मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 17 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट-bpsc.bih.nic.in पर एक्टिवेट कर दिया गया है । उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपने परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध ID प्रूफ साथ ले जाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए बीपीएससी 71वीं मेन्स एडमिट कार्ड 2026 लिंक नीचे लेख में दिया है। 

BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

बीपीएससी 71वीं मेन्स एडमिट कार्ड 2026- हाइलाइट्स

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 17 अप्रैल 2026 को 71वीं CCE मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, केंद्र और समय जैसी जरूरी जानकारी दी होती है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी तालिका देखें।

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
आयोग का नाम बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
पद का नाम बिहार सिविल सेवा (SDO), सहायक योजना अधिकारी, कर सहायक आयुक्त, सहायक निदेशक, सप्लाई इंस्पेक्टर अन्य पद 
परीक्षा का नाम बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा
एडमिट कार्ड जारी तिथि 17 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल 2026
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), साक्षात्कार (Interview)
आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in

BPSC 71st Mains एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को देखकर बीपीएससी 71वीं मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “71st CCE Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवार अब लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 17, 2026, 15:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News