Weekly Current Affairs Quiz 01 - 07June: फ्रेंच ओपन 2026 के विनर सहित देखें सप्ताह के टॉप 10 करेंट अफेयर्स
Weekly Current Affairs Quiz 01 June to 07 June 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, भारत का 100वां रामसर स्थल, फ्रेंच ओपन 2026 आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।
Weekly Current Affairs Quiz: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है।
1. सुरहा ताल भारत के किस राज्य में स्थित है, जिसे हाल ही में देश का 100वां रामसर स्थल घोषित किया गया है?
A. कर्नाटक
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. हरियाणा
उत्तर: B. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल) को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची में शामिल करते हुए देश का 100वां रामसर स्थल घोषित किया गया है। इस उपलब्धि की जानकारी और तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं। बलिया के बांसडीह क्षेत्र में स्थित सुरहा ताल का गठन वर्ष 1991 में 45 गांवों की लगभग 3,432.93 हेक्टेयर भूमि को एकीकृत कर किया गया था। बाद में वर्ष 2002 में इसका नाम बदलकर जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य रखा गया।
2. नॉर्वे चेज़ 2026 का खिताब जीतने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी कौन है?
A. डी गुकेश
B. आर प्रज्ञानानंद
C. अर्जुन एरिगैसी
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर B. आर प्रज्ञानानंद
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्गनानंद (R Praggnanandhaa) ने नॉर्वे चेज़ 2026 का अंतिम इतिहास रच दिया। 20 साल बने प्रज्ञानानंद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय। उन्होंने ओस्लो में अंतिम राउंड में विंसेंट कीमर को 18 अंकों के साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। नॉर्वे शतरंज दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शास्त्रीय शतरंज खिलाड़ियों में से एक है, जिसका आयोजन हर साल नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में किया जाता है।
3. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए GDP के ताजा आंकड़े किसके द्वारा जारी किए गए?
A. वित्त मंत्रालय
B. नीति आयोग
C. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI)
D. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
उत्तर: C. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI)
भारत की अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखाते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में देश की GDP (सकल घरेलू उत्पाद) 7.7% की दर से बढ़ी है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यह वृद्धि सरकार के पहले के अनुमान से भी बेहतर रही है और पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की 7.1% वृद्धि दर से अधिक है। फरवरी 2026 में सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए GDP वृद्धि दर 7.6% रहने का अनुमान लगाया था।
4. मीरा एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन 2026 महिला एकल का ख़िताब अपने नाम किया, वह किस देश की खिलाड़ी है?
A. रूस
B. अर्जेंटीना
C. जापान
D. जर्मनी
उत्तर: A. रूस
रूस की 19 वर्षीय टेनिस प्लेयर मीरा एंड्रीवा (Mirra Andreeva) ने हाल ही में फ्रेंच ओपन 2026 में महिला एकल खिताब जीतकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। रोलां गैरो के फाइनल में एंड्रीवा ने पोलैंड की क्वालीफायर माया ख्वालिंस्का को सीधे सेटों में हराकर इतिहास रच दिया और प्रतिष्ठित चैंपियंस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया।
5. हाल ही में आईपीएल 2026 का टाइटल किस टीम ने जीता?
A. राजस्थान रॉयल्स
B. गुजरात टाइटंस
C. चेन्नई सुपर किंग्स
D. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
उत्तर: D. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि इतिहास भी रच दिया। टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आईपीएल खिताब डिफेंड करने वाली तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई।
6. डी. के. शिवकुमार ने हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. कर्नाटक
D. केरल
उत्तर: C. कर्नाटक
डी. के. शिवकुमार ने 3 जून, 2026 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से राज्य का नेतृत्व आधिकारिक तौर पर ग्रहण कर लिया। उन्होंने बेंगलुरु स्थित लोक भवन में 13 मंत्रिमंडलीय मंत्रियों के साथ पद की शपथ ली, वहीं डॉ. जी. परमेश्वर भी शामिल थे, जिन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने 1980 के दशक में राजनीति में सक्रिय भूमिका शुरू की थी और पहली बार 1989 में विधायक चुने गए।
7. नेशनल ई-अवेन्टेंस अवार्ड (NAeG) 2026 में सिल्वर अवार्ड से किस प्लेटफार्म को सम्मानित किया गया?
A. डिजीलॉकर
B. उमंग
C. ई-जागृति
D. GeM
उत्तर: C. ई-जागृति
उपभोक्ता मामलों के विभाग के ई-जार्गृति (e-Jagriti) प्लेटफॉर्म को डिजिटल परिवर्तन के लिए तकनीक आधारित सरकारी प्रक्रियाओं के पुनर्गठन (Government Process Re-engineering) श्रेणी में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (NAeG) 2026 में सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार Department of Administrative Reforms and Public Grievances द्वारा प्रदान किया गया, जो डिजिटल शासन और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में ई-जार्गृति की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।
8. पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का टाइटल किस देश ने जीता?
A. नेपाल
B. भारत
C. जापान
D. मलेशिया
उत्तर: B. भारत
भारत ने जापान को हराकर पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया ने जापान के काकामिगाहारा में खेले गए स्वर्ण पदक मुकाबले में मेजबान देश को 4-1 से हराया। फाइनल में आशीष तानी पूर्ति ने हैट्रिक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कप्तान केतन कुशवाहा ने चौथा गोल दागकर भारत को तीसरा अंडर-18 महाद्वीपीय खिताब दिलाया।
9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया?
A. नासिक
B. चेन्नई
C. वाराणसी
D. सूरत
उत्तर: D. सूरत
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान (Ek Ped Maa Ke Naam) के अंतर्गत एक वृक्षारोपण किया। प्रधानमंत्री ने सभी से एकजुट होकर प्रकृति को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसके संरक्षण के सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान भी किया।
10. हाल ही में जम्मू में नए क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किस केन्द्रीय मंत्री ने किया?
A. अमित शाह
B. डॉ. जितेंद्र सिंह
C. शिवराज सिंह चौहान
D. धर्मेन्द्र प्रधान
उत्तर: C. डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में जम्मू में नए क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि भारत के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान नेटवर्क के विस्तार के लिए जल्द ही लखनऊ में भी इस प्रकार का एक केंद्र स्थापित किया जाएगा। जम्मू स्थित यह केंद्र देश का सातवां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र बन गया है और यह जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश के लिए कार्य करेगा।
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.