UPSC CDS 2 Recruitment 2026: यूपीएससी सीडीएस पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्द करें Apply

Last Updated: Jun 7, 2026, 18:57 IST

UPSC CDS 2 Recruitment 2026: यूपीएससी ने सीडीएस पदों की भर्ती के लिए दिनांक 20 मई को नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 451 रिक्त पदों को भरा जाना है। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जून 2026 है। यानी केवल दो दिन ही बाकी है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UPSC CDS 2 Recruitment 2026
UPSC CDS 2 Recruitment 2026

UPSC CDS 2 Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिनांक 20 मई 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) (2) में 451 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। अब इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 09 जून 2026 है। अभी तक जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। उनके पास यह आखिरी मौका है क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकर नहीं किए जाएंगे। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संंबंधित नोटिफिकेशन की PDF पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदव रद्द किए जा सकते हैं। किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स पहले से ही तैयार रखें। 

UPSC CDS 2 Recruitment 2026 आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

यूपीएससी में सीडीएस (2) पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन PDF के रूप में उपलब्ध है। पीडीएफ में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।   

यूपीएससी सीडीएस (2) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

क्लिक करें 

UPSC CDS 2 Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएससी में सीडीएस (2) पदों के लिए पदों के चयन में कुल दो चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में इंटरव्यू होगा। सलेक्शन दोनों चरणों के आधार पर किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

नोटिफिकेशन 

जारी 

परीक्षा का नाम 

कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) (2)

रिक्त पदों की संख्या 

451 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

20 मई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

09 जून 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsconline.nic.in

UPSC CDS 2 Eligibility Criteria 2026

यूपीएससी सीडीएस में निहित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है और पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इंडियन नेवल एकेडमी (INA) के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।  एयर फोर्स एकेडमी (AFA) के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं में फिजिक्स और मैथ के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री, या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech) की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन फीस 200 रूपये रखी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वैकेंसी और फीस के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है।  

UPSC CDS 2 Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपीएससी सीडीएस में निहित पदों के लिेए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।  

  • UPSC CDS 2 Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट डाउनलोड कर लें।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Jun 7, 2026, 18:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News