CISF ASI Paramedical Staff Recruitment 2026: असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पैरामेडिकल स्टाफ पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें Application Process
CISF ASI Paramedical Staff Recruitment 2026: सीआईएसएफ ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पैरामेडिकल स्टाफ के अस्थायी पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 24 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 07 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CISF ASI Paramedical Staff Recruitment 2026: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन) पैरामेडिकल स्टाफ पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 24 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 07 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
CISF ASI Paramedical Staff Recruitment 2026 Notification PDF डाउनलोड लिंक
सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर पैरामेडिकल स्टाफ पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। नोेटिफिकेशन PDF के रूप में उपलब्ध है। पीडीएफ में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। नोटिफिकेशन की PDF ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।
| सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन 2026 डाउनलोड लिंक |
CISF ASI Paramedical Staff Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर पैरामेडिकल स्टाफ के पदों के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा। तीसरे चरण में बेसिक वोकल एप्टीट्यूड टेस्ट और चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल लिया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) |
| पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर पैरामेडिकल स्टाफ |
| रिक्त पदों की संख्या | 24 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 08 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 07 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cisfrectt.cisf.gov.in |
CISF ASI Paramedical Staff Eligibility Criteria 2026
सीआईएसएफ में निहित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है और पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन) पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा/डिग्री और फार्मेसी अधिनियम, 1948 के तहत पंजीकरण और साइंस के साथ 12वीं और रेडियोग्राफी में 2 साल का डिप्लोमा के अलावा साइंस के साथ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में 2 साल डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन फीस 100 रूपये रखी गई है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वैकेंसी और फीस के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है।
CISF ASI Paramedical Staff Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सीआईएसएफ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन) के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार शुरुआती महीनों में लगभग ₹45,000 से ₹52,000 प्रति माह मिलता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, राशन मनी, पोशाक भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं दी जाती है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले सीआईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
-
CISF ASI Paramedical Staff Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट डाउनलोड कर लें।
Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc. He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.