Tamil Nadu Assembly election 2026: विधानसभा चुनाव में DMK के कौन है प्रमुख उम्मीदवार? यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Apr 16, 2026, 18:02 IST

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने 164 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन कोलाथुर सीट से चौथी बार चुनाव लड़ेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी से मैदान में हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026

Assembly Election 2026 Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 एक फेज में 23 अप्रैल को आयोजित होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। राज्य की 234 सीटों पर होने वाले इस मुकाबले में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) गठबंधन फिर से सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन कोलाथुर सीट से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 

इस बार पार्टी ने कुछ मौजूदा मंत्रियों जैसे आर. गांधी, मनो थंगराज और कायलविझी सेल्वराज को टिकट नहीं दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री के. रामचंद्रन ने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, जबकि कन्याकुमारी में एन. सुरेश राजन को भी टिकट से बाहर रखा गया है। आप यहां सत्तारूढ़ DMK के प्रमुख उम्मीदवारों की लिस्ट देख सकते है। बता दें कि असम, केरल और पुडुचेरी के में बीते 9 अप्रैल को वोटिंग कराई गयी थी, सभी पांच राज्यों के परिणाम 04 मई को घोषित किये जायेंगे।

DMK ने जारी की 164 उम्मीदवारों की लिस्ट 

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने 164 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन कोलाथुर सीट से चौथी बार चुनाव लड़ेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी से मैदान में हैं।

गठबंधन और सीट बंटवारा

DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस (28 सीट), DMDK (10), VCK (8), CPI (5), CPI(M) (5), MDMK (4) सहित अन्य दल शामिल हैं। कुल मिलाकर गठबंधन करीब 175 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, जो AIADMK-BJP गठबंधन को कड़ी टक्कर देगा।

प्रमुख उम्मीदवार और अहम सीटें

इस लिस्ट में कई बड़े चेहरे शामिल हैं। कोयंबटूर (दक्षिण) से वी. सेंथिल बालाजी, मदुरै सेंट्रल से पी.टी.आर. पलानीवेल त्यागराजन, सैदापेट से मा. सुब्रमणियन और तिरुवन्नामलाई से ई.वी. वेलु जैसे दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। साथ ही कुछ नए और युवा उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है।

Assembly election 2026 DMK List: डीएमके के प्रमुख उम्मीदवारों की लिस्ट 

डीएमके के प्रमुख उम्मीदवारों के नाम आप यहां देख सकते है- 

निर्वाचन क्षेत्र

उम्मीदवार का नाम

कोलाथुर

एम.के. स्टालिन (मुख्यमंत्री)

चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी

उदयनिधि स्टालिन (उप मुख्यमंत्री)

कोयंबटूर (दक्षिण)

वी. सेंथिल बालाजी

मदुरै सेंट्रल

डॉ. पी.टी.आर. पलानीवेल त्यागराजन

सैदापेट

मा. सुब्रमण्यन

तिरुवन्नामलाई

ई.वी. वेलु

तंजावुर

शान. रामनाथन

बोडिनयाकन्नूर

ओ. पन्नीरसेल्वम

अलंदूर

टी.एम. अंबरासन

अंबत्तूर

डॉ. ए.पी. पूर्णिमा

60 नए चेहरों को टिकट

DMK ने इस बार 60 नए चेहरों को टिकट दिया है, जिनमें महिलाएं, डॉक्टर और वकील शामिल हैं। पार्टी ने अनुभवी नेताओं और युवा उम्मीदवारों के बीच संतुलन बनाकर चुनावी रणनीति तैयार की है।यह चुनाव DMK गठबंधन के लिए सत्ता बनाए रखने और विपक्ष के लिए वापसी का बड़ा मौका साबित होगा।

Assembly Election 2026 West Bengal BJP List: बीजेपी के प्रमुख कैंडिडेट्स सहित पूरी लिस्ट यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 16, 2026, 18:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News