दुनिया की सबसे पतली गली, गिनीज बुक में दर्ज है रिकॉर्ड

Last Updated: Apr 16, 2026, 17:19 IST

आप अपने जीवन में बहुत-सी पतली गलियों से निकले होंगे। हालांकि, दुनिया में एक ऐसी गली भी है, जिसका रास्ता इतना पतला है कि यह गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी है। कौन-सी है यह गली, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

सबसे पतली गली
सबसे पतली गली

आपने बहुत-सी पतली गलियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। कुछ गलियों से आप गुजरे भी होंगे। हालांकि, क्या आप कभी इतनी पतली गली से गुजरे हैं, जहां से आपका निकलना भी मुश्किल हो जाए। दुनिया में एक ऐसी गली भी मौजूद है, जिसे ‘स्प्रेउरहेपस्ट्रैस’ के नाम से जाना जाता है। यह गली जर्मनी के रयूटलिंगन शहर में स्थित है। खास बात यह है कि यह गली आज या कल की नहीं है, बल्कि 1727 में बनाई गई थी। देश-विदेश के लोग इस गली को देखने के लिए पहुंचते हैं।

कितनी पतली है गली

इस गली की औसत चौड़ाई केवल 31 सेंटीमीटर है। वहीं, कुछ जगहों पर इसकी चौड़ाई सिर्फ 11 इंच तक रह जाती है। यही वजह है कि इस गली को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था। यह गली बहुत लंबी नहीं है, इसकी कुल लंबाई केवल 3.8 मीटर (12.5 फीट) है।

गिनीज बुक में कब शामिल हुआ नाम

यह गली बेशक कई सौ वर्षों पुरानी है, लेकिन सबसे संकरी गली के रूप में इस गली को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में साल 2007 में शामिल किया गया था।

हादसे के बाद हुआ गली का निर्माण

इतिहास में इस गली में साल 1726 में शहर में आग लग गई थी। इसके बाद शहर में घरों का पुनर्निर्माण किया गया था। ऐसे में दो घरों के बीच यह जगह रह गई थी, जिसका गली के रूप में 1727 में निर्माण किया गया और इसे सार्वजनिक गली का दर्जा दिया गया। 

पर्यटकों को दी जाती है चेतावनी

यह गली पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। हालांकि, इसके संकरे होने की वजह से यहां आने वाले पर्यटकों को भी चेतावनी दी जाती है कि वह इस संकरे रास्ते में न फंसे।

पर्यटकों के लिए है चुनौतियां

पर्यटकों को यहां से गुजरने के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि, यह गली बहुत नीचे है, जिससे लोगों को सिर झुकाकर चलना पड़ता है। वहीं, बारिश के समय यहां की दीवारों से भी पानी टपकता है, जिससे पर्यटकों की परेशानी और बढ़ जाती है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 16, 2026, 17:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News