Optical Illusion: चिड़िया के साथ छिपी हुई है चेरी, सिर्फ तेज नजर वाले ही ढूंढने में होंगे सफल

Last Updated: May 5, 2026, 18:50 IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें चिड़िया के साथ-साथ चेरी भी है, लेकिन बहुत ही कम लोग इसे ढूंढने में सफल हुए हैं। यदि आपके पास भी तेज नजरें हैं, तो आप इसे आसानी से ढूंंढ सकते हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग और नजरों के बीच अच्छा तालमेल बिठाता है। यह दिमाग को भ्रमित करता है, लेकिन यदि नजरों का ठीक से इस्तेमाल किया जाए, तो भ्रम से बचा जा सकता है।

इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें बहुत-सी चिड़िया दी गई हैं, लेकिन इनमें से एक चिड़ियां के साथ चेरी फल भी है। बहुत लोगों ने कोशिश की, लेकिन वे इसे नहीं ढूंढ सके हैं। क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 7 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं, यदि हां, तो शुरू हो जाएं।

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल 

इस तस्वीर को यदि आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में बहुत सारी चिड़ियां दी गई हैं, जो कि अलग-अलग घोंसलों में बैठी हुई हैं, जबकि कुछ चिड़ियां घोंसले के ऊपर हैं।। ये सभी चिड़ियां लाल रंग की हैं, वहीं चेरी का रंग भी लाल है। इस वजह से भ्रम वाली स्थिति बन रही है। यदि आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि इनमें से एक चिड़ियां के पास चेरी भी है।

परिवार के साथ साझा कर सकते हैं तस्वीर 

आप इस मजेदार तस्वीर को अपने दोस्तों या परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं। क्योंकि, इस तस्वीर में चेरी को ढूंढना थोड़ा मुश्किल है। जितना कम समय में आपके दोस्त या परिवार चेरी को ढूंढेंगे, यह उतना ही उनके अच्छे प्रदर्शन को दर्शाएगा। 

क्या आपने अब चेरी ढूंंढ ली हैं?

हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब चेरी को ढूंढ लिया होगा। क्योंकि, अब 7 सेकेंड का समय हो गया है। यदि आप अब भी चेरी को नहीं ढूंढ सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 10 सेकेंड अतिरिक्त से अधिक नहीं होना चाहिए। 

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां छिपी हैं चेरी

इस तस्वीर में आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में सबसे दाएं तरफ दो चेरी चिड़ियां के घोंसले के ऊपर हैं। इनका आकार बहुत ही छोटा है और रंग में ये लाल हैं। इस वजह से ये जल्दी से किसी भी व्यक्ति की नजर में नहीं आ रही हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने चेरी को काले रंग के घेरे में रखा है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 5, 2026, 18:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News