Current Affairs Quiz 05 May 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में प्रसार भारती के नए अध्यक्ष, पुलित्जर पुरस्कार, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।
1. UIDAI ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के लिए किस संस्थान के साथ 5 साल के सहयोग के लिए हाथ मिलाया है?
A) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi)
B) राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU)
C) भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (IIM Ahmedabad)
D) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
उत्तर: D) राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU)
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्रों में एक संरचित, पांच साल के सहयोग को स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है।
2. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए किस कंपनी के साथ अनुबंध किया है?
A) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
B) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
C) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL)
D) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL)
उत्तर: D) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए पांच ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, हैदराबाद के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है, जिसमें न्यूनतम 72% स्वदेशी सामग्री होगी। 'बाय (इंडियन-इंडिजिनसली डिज़ाइनड, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड)' श्रेणी के तहत इस अनुबंध पर रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 05 मई, 2026 को कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए।
3. हाल ही में आनंद आरके और सुप्रिया शर्मा को पुलित्जर पुरस्कार किस श्रेणी में प्राप्त हुआ है?
A) ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्टिंग
B) अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग
C) इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री
D) फीचर फोटोग्राफी
उत्तर: C) इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री
दो भारतीय पत्रकारों ने भारत में साइबर अपराध को उजागर करने वाली एक कला रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार जीता है। आनंद आरके और सुप्रिया शर्मा, नताली ओबिको पियर्सन के साथ, सोमवार को इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री श्रेणी में ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की गई अपनी रिपोर्ट के लिए विजेता घोषित किए गए।
4. हाल ही में किसने इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (EGRs) लॉन्च किया है?
A) सेबी
B) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया
C) केन्द्रीय वित्त मंत्रालय
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने आधिकारिक तौर पर 4 मई, 2026 को इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (EGRs) लॉन्च किए। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, इस नए सेगमेंट का उद्देश्य भारत के सोने के बाजार में पारदर्शिता, दक्षता और औपचारिकता को बढ़ाना है। NSE को उम्मीद है कि यह लॉन्च भौतिक सोने के बाजार को वित्तीय बाजारों से जोड़ेगा, जिससे सोने के लिए एक सुरक्षित और विनियमित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।
5. हाल ही में प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A) अमिताभ बच्चन
B) प्रसून जोशी
C) अनुपम खेर
D) मनोज तिवारी
उत्तर: B) प्रसून जोशी
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ श्री प्रसून जोशी को भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पहले, श्री जोशी अगस्त 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), मुंबई के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने फिल्म उद्योग के हितधारकों के साथ जुड़कर फिल्म प्रमाणन प्रक्रियाओं को मजबूत करने में योगदान दिया।