RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026 Link
ऐसे डाउनलोड करें RSSB लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर “Rajasthan Lab Assistant Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
-
फिर परीक्षार्थी अब आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसमें दी गई सभी जानकारी चेक करें और परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में चेक करें ये जरूरी डिटेल
उम्मीदवार RSSB लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई जानकारियां जरूर चेक कर लें—
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा तिथि और समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
फोटो और हस्ताक्षर
-
जरूरी दिशा-निर्देश