भारत से होकर गुजरता है एशिया का सबसे लंबा हाईवे, 14 देशों की कम करता है दूरी

Last Updated: Apr 17, 2026, 12:01 IST

आपने अक्सर किसी न किसी हाईवे पर सफर जरू किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एशिया का सबसे लंबा हाईवे भारत से होकर गुजरता है। यह हाईवे एशिया के कुल 14 देशों की दूरी कम करने का काम करता है। 

सबसे लंबा हाईवे
सबसे लंबा हाईवे

एशिया में कई ऐसे हाईवे हैं, जो कि अपनी लंबी दूरी के लिए जाने जाते हैं। इनमें से कुछ हाईवे एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम करते हैं। हालांकि, एक हाईवे ऐसा भी है, जिसे किंग ऑफ हाईवे नाम से जाना जाता है। यह एशिया का सबसे लंबा हाईवे है, जिसका नाम 'एशियन हाईवे 1' (AH1) है। यह एक बड़ा सड़क नेटवर्क है, जो कि पूरे महाद्वीप को जोड़ने में मदद करता है। भारत में कहां से गुजरता है यह हाईवे और हाईवे से जुड़ी क्या है प्रमुख जानकारी, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

कितना लंबा है एशिया का सबसे लंबा हाईवे

एशिया के सबसे लंबे हाईवे की लंबाई की बात करें, तो यह कुल 20,557 किलोमीटर लंबा है। 

कहां से शुरू और कहां समाप्त होता है हाईवे

एशिया का सबसे लंबा हाईवे जापान देश के टोक्यो शहर से शुरू होता है। यह दक्षिण-पूर्व एशिया, भारत, पाकिस्तान व ईरान होते हुए तुर्की और बुल्गारिया की सीमा के पास खत्म होता है।

एशिया के किन 14 देशों से गुजरता है हाईवे

AH1 कुल 14 देशों से होकर गुजरता है, जो कि इस प्रकार हैंः 

-जापान

-दक्षिण कोरिया 

-उत्तर कोरिया

-चीन 

-वियतनाम 

-कंबोडिया 

-थाईलैंड 

-म्यांमार 

-भारत 

-बांग्लादेश 

-पाकिस्तान 

-अफगानिस्तान 

-ईरान 

-तुर्किये

भारत में क्या है इसका महत्त्व

भारत में AH1 का एक अधिक महत्त्व है। क्योंकि, इसका एक बड़ा हिस्सा भारत से होकर गुजरता है। यह म्यांमार की सीमा से मणिपुर (मोरेह) के रास्ते भारत में प्रवेश करता है। इसके बाद असम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली व पंजाब होते हुए पाकिस्तान तक जाता है। भारत के NH-1 के कई हिस्से AH1 का हिस्सा हैं।

हाईवे से जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्य

-यह एक प्रकार से संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक परियोजना का हिस्सा है, जो कि एशिया के देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़कों के निर्माण के लिए केंद्रित है।

-वहीं, यदि हम एशिया में एक ही देश में सबसे लंबे हाईवे की बात करें, तो इसमें टॉप पर चीन का जी30  एक्सप्रेसवे आता है, जो कि 4,244 किलोमीटर लंबा है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 17, 2026, 12:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News