JAC 10th Result 2026 Live Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही कक्षा 10 के नतीजे जारी करेगा। जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com व jac.jharkhand.gov.in और results.digilocker.gov.in पर उपलब्ध होगा। जिन छात्रों वे झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी है, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैक झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली है। अब बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर सकता है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें जरूरी जानकारी साझा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां से छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
Jharkhand Board 10th Result 2026 Link
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 23 अप्रैल 2026 को जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 लिंक जारी कर सकता है। यह रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध होगा और छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर आसानी से देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करने होंगे।
Roll Code Aur Roll Number Se Result Kaise Check Karein?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं
-
होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें
-
फिर JAC 10th Result पर क्लिक करें।
-
अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
-
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबमिट करें
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
इसमें अपने अंको को चेक करें और डाउनलोड करें
JAC Class 10th Result 2026 के बारे में
छात्र नीचे दी तालिका में जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
|
विवरण |
जानकारी |
|
बोर्ड का नाम |
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची |
|
परीक्षा का नाम |
वार्षिक माध्यमिक (10वीं) परीक्षा 2026 |
|
रिजल्ट |
23 अप्रैल 2026 (संभावित) |
|
लॉगिन जानकारी |
रोल कोड (5 अंक) और रोल नंबर (4 अंक) |
|
रिजल्ट मोड |
ऑनलाइन |
|
आधिकारिक वेबसाइट |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation