Live

UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Farhan Khan
Apr 22, 2026, 14:36 IST

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा। कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.inके जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


HIGHLIGHTS

  • यूपी बोर्ड जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी करेगा
  • 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर) की आवश्यकता होगी
  • 12वीं के रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें

UP Board 12th Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.inपर कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा, जिसकी परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट के जरिए अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। 

UP Board 12th Result 2026 LIVE - हाइलाइट्स 

यूपी बोर्ड जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर कक्षा 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट 2026 जारी करेगा। छात्र नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

परीक्षा का नाम 

कक्षा 12वीं 

परीक्षा की तिथि 

18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित

रिजल्ट जारी होने की तिथि

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upmsp.edu.in 

UP Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें? 

यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

  • UP Board 12th Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • अपना रोल नंबर दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 22, 2026, 14:36 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: किन छात्रों को मिलती है नई मार्कशीट?

    जो छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें नई मार्कशीट मिलती है। नई मार्कशीट में छात्रों के अपडेटेड नंबर होते हैं। 


  • Apr 22, 2026, 14:11 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: मार्कशीट में त्रुटि होने पर क्या करें?

    यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम और अंक सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। त्रुटि पाए जाने पर स्कूल से संपर्क किया जा सकता है।

  • Apr 22, 2026, 13:59 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: कम अंक आने पर क्या करें?

    अगर किसी छात्र के यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कम अंक आते हैं, तो उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इन छात्रों के पास रीचेकिंग जैसे विकल्प मौजूद है। 


  • Apr 22, 2026, 13:58 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: कम अंक आने पर क्या करें?

    अगर किसी छात्र के यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कम अंक आते हैं, तो उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इन छात्रों के पास रीचेकिंग जैसे विकल्प मौजूद है। 


  • Apr 22, 2026, 13:41 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

    यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट पिछले साल 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12.30 बजे जारी किया गया था, जिसमें कुल 81.15 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 

  • Apr 22, 2026, 13:34 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: कल जारी होगा रिजल्ट

    यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4.00 बजे जारी किया जाएगा। ऑफिशियल नोटिस के जरिए यह जानकारी दी गई है।  


  • Apr 22, 2026, 13:25 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी निहित होती है?

    यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की मार्कशीट में रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, विषय का नाम, स्कूल का नाम, परीक्षा में प्राप्तांक, कुल प्राप्तांक, रिजल्ट का स्टेटस और डिवीजन सहित अन्य जानकारी निहित होती है। 


  • Apr 22, 2026, 12:09 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?

    यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकों के आधार कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं। 


  • Apr 22, 2026, 11:59 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: कितने छात्राओं ने परीक्षा दी?

    यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लगभग 13 लाख छात्र और 11 लाख से अधिक छात्राओं ने भाग लिया था, जो इस साल की यूपी बोर्ड की सबसे बड़ी परीक्षा थी 


  • Apr 22, 2026, 11:44 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह

    यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट के संबंध में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल तकनीकी परीक्षण जारी है। रिजल्ट जारी होने की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। 


  • Apr 22, 2026, 11:21 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट आने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं

    यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब केवल और केवल रिजल्ट की घोषणा होना बाकी है। नोटिस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। 

  • Apr 22, 2026, 11:08 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

    यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। 


  • Apr 22, 2026, 10:55 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: एक से अधिक विषय में फेल होने पर क्या होगा?

    अगर कोई छात्र एक से ज्यादा विषय में फेल हो जाता है तो भी उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। 

  • Apr 22, 2026, 10:43 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE : हाइलाइट्स

    विवरण 

    जानकारी 

    बोर्ड का नाम 

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

    परीक्षा का नाम 

    कक्षा 12वीं 

    परीक्षा की तिथि 

    18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित

    रिजल्ट जारी होने की तिथि

    जल्द 

    ऑफिशियल वेबसाइट 

    upmsp.edu.in 

  • Apr 22, 2026, 10:32 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: पल-पल की अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें

    यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट की पल-पल की अपडेट के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in देखते रहने चाहिए।  


  • Apr 22, 2026, 10:14 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन मिल जाएगी

    यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद आपको ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट मिल जाएगी। ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को स्कूल से ही मिलेगी। 


  • Apr 22, 2026, 10:02 IST

    UP Board 12th Result 2026 Live: रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइटें

    छात्र अपने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं, जिनमें upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in शामिल हैं।

  • Apr 22, 2026, 10:00 IST

    UP Board 10th Result 2026 Live: पिछली साल 10वीं के टॉपर के अंक

    UP Board 10th Result 2026 Sarkari Result: पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में Yash Pratap Singh ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हिंदी में 97, अंग्रेजी में 98, गणित में 99, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 98 और चित्रकला में 99 अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही उन्हें प्रैक्टिकल में भी पूरे 30 में से 30 अंक मिले।

  • Apr 22, 2026, 09:58 IST

    UP Board Result 10th LIVE: इस बार 16 सुरक्षा फीचर्स के साथ आएगी यूपी बोर्ड मार्कशीट

    UP Board 10वीं और 12वीं की डिजिटल मार्कशीट इस बार करीब 16 तरह के सुरक्षा फीचर्स के साथ तैयार की गई है। इनमें कुछ फीचर्स सामान्य रूप से दिखाई देंगे, जबकि कुछ को देखने के लिए यूवी लाइट या विशेष लेंस की जरूरत होगी। इनका उद्देश्य मार्कशीट को सुरक्षित बनाना और फर्जीवाड़े को रोकना है।

  • Apr 22, 2026, 09:49 IST

    UP Board 12th Result 2026 Live: डिजिटल मार्कशीट पर क्या जानकारी दी होगी?

    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर
    • रजिस्ट्रेशन नंबर
    • पिता/माता का नाम
    • जन्म तिथि
    • स्कूल का नाम और कोड
    • परीक्षा का नाम (इंटरमीडिएट)
    • विषयों के नाम
    • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक (थ्योरी/प्रैक्टिकल)
    • कुल अंक
    • ग्रेड/डिवीजन
    • पास/फेल की स्थिति
    • परीक्षा वर्ष
    • बोर्ड का नाम – Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad
    • डिजिटल हस्ताक्षर / सत्यापन विवरण
  • Apr 22, 2026, 09:38 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

    यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। UP Board 12th Result 2026 पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर लें। 


  • Apr 22, 2026, 09:26 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: फेक वेबसाइट पर भरोसा न करें

    यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए फेक वेबसाइट पर भरोसा न करें। रिजल्ट चेक करने के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें। इसके लिए आप upmsp.edu.in वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। 


  • Apr 22, 2026, 09:15 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: 12वीं की परीक्षाएं कब आयोजित की गई थी?

    यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। अब केवल और केवल रिजल्ट का इंतजार है। 


  • Apr 22, 2026, 09:07 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: किस वेबसाइट पर 12वीं का रिजल्ट जारी होगा?

    यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट  upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी होगा।  

  • Apr 22, 2026, 09:06 IST

    UP Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी

    यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रोल नंबर की आवश्यकता होगी, जिसे ध्यानपूर्वक भरने की सलाह दी जाती है।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News