UP Board 10th Result 2026 Live: कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी करने वाला है। यूपी हाईस्कूल का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसमें बोर्ड सचिव श्री भगवती सिंह और शिक्षा मंत्री शामिल सहित अन्य अधिकारी शामि होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर की मदद से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, छात्र DigiLocker, UMANG App और SMS के माध्यम से भी अपना यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।
UP Board 10th Result 2026-हाइलाइट्स
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 कल जारी होने वाला है। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कॉपियों का मूल्यांकन 17 मार्च से शुरू किया गया। इस साल कुल 54.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिनमें 27.32 लाख कक्षा 10वीं और 27.05 लाख कक्षा 12वीं के छात्र शामिल हैं। छात्र नीचे दी तालिका में UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
|
विवरण |
जानकारी |
|
बोर्ड का नाम |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद |
|
परीक्षा का नाम |
यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा 2026 |
|
परीक्षा तिथि |
24 फरवरी से 12 मार्च 2026 |
|
मूल्यांकन शुरू |
17 मार्च 2026 |
|
कुल पंजीकृत छात्र |
लगभग 27.32 लाख |
|
रिजल्ट स्टेटस |
जल्द जारी होगा |
|
रिजल्ट तिथि |
23 अप्रैल 2026 |
|
रिजल्ट का समय |
शाम 4 बजे |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
upmsp.edu.in, upresults.nic.in |
|
रिजल्ट मोड |
ऑनलाइन |
|
आवश्यक विवरण |
रोल नंबर |
UP Board 12th Result 2026 Live
UP Board 10th Result 2026 Link
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक बोर्ड की वेबसाइट्स पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। छात्र UP High School Result जारी होने के बाद नीचे दी वेबसाइटों पर देख सकते हैं।
-
results.upmsp.edu.in
UP Board 10th Result 2026: डिजिलॉकर से कैसे चेक करें परिणाम
डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी हाईस्कूल की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें
-
फिर लॉगिन करेें या फिर नया अकाउंट बनाएं
-
अब “Education” सेक्शन में जाएं
-
छात्र UP Board (UPMSP) का विकल्प का चयन करें
-
कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
-
एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर को दर्ज करें
-
आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें
रोल नंबर से रिजल्ट कैसे देखें up
-
सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “UP Board 10th (High School) Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा। जहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।
-
फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
-
आपका यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट चेक करें और प्रिंट कर लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation