UP Board 10th,12th Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट देने वाले छात्रों का इंतजार अब बस जल्द ही खत्म होने वाला है। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे जारी करने वाला है। बोर्ड ने ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से यह सुचना जारी की।
कल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसमें बोर्ड के अधिकारी और शिक्षा मंत्री शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर की मदद से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, छात्र DigiLocker, UMANG App और SMS के माध्यम से भी अपना यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
कल दोपहर 1:30 बजे आएगा रिजल्ट: ऑफिशियल ट्वीट का अपडेट
यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा किए गए आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे। इस साल एग्जाम में लगभग 54 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट कल आने वाला है।
|
इवेंट |
महत्वपूर्ण जानकारी |
|
बोर्ड का नाम |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
|
रिजल्ट की डेट |
23 अप्रैल 2026 |
|
रिजल्ट का टाइम |
दोपहर 1:30 बजे (संभावित) |
|
कक्षाएं |
10वीं (High School) और 12वीं (Inter) |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे देखें रिजल्ट?
UP Board रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर करोड़ों का ट्रैफिक होने के कारण साइट अक्सर क्रैश हो जाती है। ऐसे में आप इन वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
1. ऑफिशियल पोर्टल का उपयोग करें
- सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना 10 अंकों का रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
- 'View Result' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट सामने होगी।
2. SMS से पाएं अपना स्कोरकार्ड
बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं:
- 10वीं के लिए: टाइप करें UP10 <Roll Number> और 56263 पर भेजें।
- 12वीं के लिए: टाइप करें UP12 <Roll Number> और 56263 पर भेजें।
ऑफिशियल ट्वीट - यहां देखें
#upboardpryj #UPBoardResults2026 pic.twitter.com/eqFpy3667M
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 22, 2026

Comments
All Comments (0)
Join the conversation