यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026 uppbpb.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Apr 22, 2026, 13:01 IST

UP Home Guard Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवार ने होग गार्ड के 41,424 पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। हमने इस लेख में नीचे UP होम गार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक दिया है।

UP Home Guard Admit Card 2026 Link जारी हुआ।
UP Home Guard Admit Card 2026 Link जारी हुआ।

UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) आज 22 अप्रैल को यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026 लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UP होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया है, वे  अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके यूपी होमगार्ड हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक होम गार्ड पदों के लिए परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। ध्यान रहें बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नही मिलेगा। परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार के पास हॉल टिकट के साथ फोटो आईडी कार्ड भी होना चाहिए।

यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स 

UP Home Guard Admit Card 2026 का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। होम गार्ड हॉल टिकट का लिंक अब एक्टिव कर दिया गया है, जिससे अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 41,424 पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

पद का नाम UP होम गार्ड परीक्षा / एडमिट कार्ड 2026
भर्ती बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)
कुल पदों की संख्या 41,424
एडमिट कार्ड लिंक 22 अप्रैल 2026
नौकरी का स्थान उत्तर प्रदेश

UP Home Guard Admit Card 2026 Download Link

UP होम गार्ड के 41,424 पदों के लिए एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक आज 22 अप्रैल को UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है । उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आसानी के लिए हम इस लेख में नीचे यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड लिंक भी प्रदान किया है।

UP Home Guard Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

Screenshot 2026-04-22 064311

यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं” सेक्शन में जाएं।

  • “उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने हेतु लिंक” लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • “Submit” पर क्लिक करें।

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

यहां देखें: UP Board Result 2026

uppbpb gov in 2026 admit card: होमगार्ड एडमिट पर उल्लिखित विवरण

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी होने वाले Home Guard Admit Card 2026 में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी होती है। इसके साथ ही परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता भी दिया रहता है। एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी शामिल होते हैं। उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होता है।

UP होम गार्ड परीक्षा पैटर्न 2026

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं। 

विवरणजानकारी
कुल अंकों की संख्या 100
परीक्षा समय 2 घंटे (120 मिनट)
नेगेटिव मार्किंग नहीं
विषय सामान्य ज्ञान
परीक्षा मोड ऑफलाइन (OMR आधारित)
योग्यता अंक न्यूनतम 25% अंक आवश्यक
कुल प्रश्न 100
मार्किंग स्की प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 22, 2026, 06:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News