Live

UPMSP Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम आज शाम 4 बजे upmsp.edu.in, रोल नंबर रखें तैयार

Priyanka Pal
Apr 23, 2026, 08:50 IST

UPMSP Result 2026 LIVE: UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आज 23 अप्रैल 2026 जारी किया जाएगा। ये परिणाम शाम 4 बजे घोषित होंगे। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

UP Board Result 2026
UP Board Result 2026

HIGHLIGHTS

  • यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 UPMSP द्वारा आज यानि 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी होने जा रहा है।
  • इस साल यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम में लगभग 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हैं, जो अपने नतीजों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
  • यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in जारी किया जाएगा।

UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा  हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम आज जारी होने वाला है। परिणामों की घोषणा 23 अप्रैल शाम 4 बजे की जाएगी। इस साल यूपी बोर्ड में लगभग 50 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं शामिल हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in और उमंग ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकेंगे। 

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणामों के साथ - साथ टॉपर्स लिस्ट भी साझा की जाएगी। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% मार्क्स लाना जरूरी है। 

पिछले साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल, 2025 को जारी किया गया था। जिसमें कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% और 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.5% दर्ज किया गया था। 

UPMSP Result 2026: हाइलाइट्स 

इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल के एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित किए गए थे। वहीं, इंटरमीडिए एग्जाम 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। रिजल्ट से जुड़े अन्य डिटेल्स देखें:

बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

कक्षा : हाई स्कूल (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं) 

शैक्षणिक सत्र: 2025-26 

एग्जाम  डेट: 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 के बीच 

कुल छात्र : 50 लाख से अधिक 

रिजल्ट जारी होने की तिथि (Date): 23 अप्रैल 2026

रिजल्ट जारी होने का समय (Time): शाम 4 बजे

ऑफिशियल वेबसाइट : upmsp.edu.in

UP Board Result kaise check kare: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के सिंपल स्टेप 

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं

स्टेप 2 'High School (10th) or Intermediate (12th) Results 2026' लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3 अब अपना जनपद और रोल नंबर दर्ज करें

स्टेप 4 'Submit' बटन दबाएं।

स्टेप 5 अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा। 

स्टेप 6 इसे अब आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। 

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए पेज को Refresh करते रहें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 23, 2026, 08:50 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

    10th result 2026 up board: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् परिणाम देखने का आसान तरीका जानें 

    स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in  पर जाएं

    स्टेप 2 होम पेज पर,  'UP Board Class 10th या Class 12th Result 2026’ पर क्लिक करें।

    स्टेप 3 अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।

    स्टेप 4 कैप्चा कोड सबमिट करें।

    स्टेप 5 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

    स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।

  • Apr 23, 2026, 08:40 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: बोर्ड की ओर से जरूरी सूचना

    digilocker up board result 2026: यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं, 12वीं के सभी छात्रों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। जिसमें UPMSP द्वारा कहा गया है कि जिन छात्रों का DigiLocker में रजिस्ट्रेशन नहीं है, वे अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर लॉगिन कर लें। लॉगिन करने के बाद "Issued Documents" या "Search Document" सेक्शन में जाकर मार्कशीट प्राप्त करें। क्योंकि डिजिलॉकर से प्राप्त मार्कशीट वैध और प्रमाणिक मानी जाएगी। 

  • Apr 23, 2026, 08:35 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: कुछ ही घंटे में बोर्ड परिणाम

    up board result 2026 update: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कुछ ही घंटे में जारी होने जा रहा है। छात्रों को अपने रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी जाती है। ताकि वे ऑफिशियल वेबसाइट या डिजिलॉकर पर अपने एडमिट कार्ड में दर्ज रोल नंबर डालकर नतीजों की जांच कर सकें। 

  • Apr 23, 2026, 08:25 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: 50 लाख से अधिक छात्रों को परिणाम का इंतजार

    up board ka result kab a raha hai: इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 50 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं शामिल हैं। इनका इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही, छात्र डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in और उमंग ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Apr 23, 2026, 08:20 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट QR से देखने के लिए क्या करना होगा?

    up board 2026 result: माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट 2026 देखने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल 

    • रोल नंबर/अनुक्रमांक 
    • माता का नाम 
  • Apr 23, 2026, 08:15 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: हाईस्कूल का रिजल्ट QR कोड से कैसे देखें?

    up board 12th result 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश हाईस्कूल (10वीं) का रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को ये जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी:

    • रोल नंबर/अनुक्रमांक
    • जन्मतिथि
  • Apr 23, 2026, 08:10 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: पिछले साल से दो दिन पहले जारी हो रहे हैं नतीजे

    सरकारी रिजल्ट: पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल, 2025 को जारी किए गए थें। वहीं, इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 दो दिन पहले जारी किया जा रहा है। प्रेस कॉन्प्रेंस के जरिए बोर्ड सचिव भगवती सिंह माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। 

  • Apr 23, 2026, 08:05 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: बोर्ड के मार्क्स छात्रों के लिए जरूरी

    up board result kab aayega: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं में प्राप्त अंक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि ये उच्च शिक्षा के लिए उनकी योग्यता और भविष्य के करियर की संभावनाओं को निर्धारित करते हैं। बोर्ड नियमित परीक्षाओं में असफल रहने वाले छात्रों के लिए पूरक परीक्षाएं (Compartment) भी आयोजित करता है, जिससे उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण करने और अपने शैक्षणिक करियर में आगे बढ़ने का एक और मौका मिलता है।

  • Apr 23, 2026, 08:00 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: मैं अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट कहां देख सकता हूं?

    यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब निकलेगा: छात्र - छात्राएं UPMSP कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

    • upmsp.edu.in
    • upresults.nic.in
    • results.upmsp.edu.in
  • Apr 23, 2026, 07:56 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: छात्रों के लिए आपातकालीन संपर्क

    यूपी बोर्ड रिजल्ट: यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए आपातकालीन संपर्क 

    सहायता के लिए वेबसाइट - janhit.upmsp.edu.in

    हेल्पलाइन नंबर 1 - 0532-2622767

    हेल्पलाइन नंबर 2 - 0522-2239006

    ई - मेल सपोर्ट - upmsp@rediffmail.com

    यूपीएमएसपी ऑफिशियल वेबसाइट - upmsp.edu.in

  • Apr 23, 2026, 07:55 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: पिछले साल का पास प्रतिशत कैसा रहा था?

    UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: पिछले साल यूपी बोर्ड का हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल, 2025 में जारी किया गया था। इस साल परिणाम दो दिन पहले जारी किए जा रहें हैं, जिसमें कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% और 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.5% दर्ज किया गया था। 

  • Apr 23, 2026, 07:50 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: रोल नंबर तैयार रखें

    UPMSP 10th 12th Result 2026:  यूपी बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन के लिए उत्तरदायी है। यूपीएमएसपी की स्थापना 1921 में हुई थी और इसका मुख्यालय प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) में स्थित है। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा आज यानि 23 अप्रैल को बोर्ड परिणामों के नतीजे जारी होंगे। जिसके लिए सभी छात्रों को अपने रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी जाती है। 

  • Apr 23, 2026, 07:45 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: माध्यमिक शिक्षा परिषद्

    UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश का 10वीं, 12वीं छात्रा के लिए जरूरी निर्देश। जिसमे बोर्ड ने कहा छात्र - छात्राएं अपना रोल नंबर तैयार रखें। 

  • Apr 23, 2026, 07:41 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: बड़ी अपडेट

    UP Board Result Date 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2026 से जुड़ी बड़ी अपडेट जारी

  • Apr 23, 2026, 07:40 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह करेंगे परिणामों की घोषणा

    UP Board Marksheet Download PDF: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणामों 2026 की घोषणा शिक्षा सचिव द्वारा होने वाली है। यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

  • Apr 23, 2026, 07:30 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2026, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर का उपयोग करके चेक कर सकते हैं।

  • Apr 23, 2026, 07:15 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड पासिंग मार्क्स

    UPMSP Full Form: यूपीएमएसपी का मतलब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की परीक्षा पास करने के लिए सभी छात्र - छात्राओं को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% मार्क्स लाने अनिवार्य हैं। इससे कम लाने वाले छात्र बोर्ड परीक्षाओं में असफल माने जाएंगे। 

  • Apr 23, 2026, 07:10 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आज परिणाम

    UP Board Result Date 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाएं सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दो पालियों में परीक्षा हुई। वहीं 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि 2.87 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। इनमें हाईस्कूल के छात्र - छात्राओं की संख्या 1.61 लाख और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 1.26 लाख है।
     
     
  • Apr 23, 2026, 07:03 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: ऑफिशियल नोटिस के अनुसार आज बोर्ड सचिव करेंगे नतीजे जारी

    UP Board official website: जारी नोटिस के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे दिनांक 23 अप्रैल, 2026 सायं 4.00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। 
  • Apr 23, 2026, 06:56 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: मैं डिजिलॉकर पर परिणाम कैसे देख सकता हूं?

    UPMSP 10th 12th Board Result 2026: डिजिलॉकर लॉगिन 

    • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप ओपन करें
    • लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं
    • “Education” सेक्शन में जाएं
    • UP Board (UPMSP) का विकल्प चुनें
    • कक्षा 10 या 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
    • अपना रोल नंबर दर्ज करें
    • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी
  • Apr 23, 2026, 06:55 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: मैं अपना हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम सिंपल तरीके से कैसे देखूं?

    UPMSP Result 2026 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 2026 जारी करने जा रहा है। यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम को देखने का सबसे आसान तरीका नीचे दिया गया है:

    स्टेप 1 सबसे पहले वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

    स्टेप 2 'UP Board Class 10th या Class 12th Result 2026’ पर क्लिक करें।

    स्टेप 3 अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।

    स्टेप 4 कैप्चा कोड सबमिट करें।

    स्टेप 5 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

    स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।


  • Apr 23, 2026, 06:54 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा और कहां परिणाम देख सकते हैं?


  • Apr 23, 2026, 06:45 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल की परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक। और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। जिसके परिणाम आज जारी होने वाले हैं। 

  • Apr 23, 2026, 06:30 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: मैं अपना रिजल्ट कहां देख सकता हूं?

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2026 घोषित हो जाने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in जारी जाकर देख सकेंगे। अपने परिणामों को देखने के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए सही रोल नंबर को दर्ज करना आवश्यक है। 

     
  • Apr 23, 2026, 06:21 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: खत्म हुआ लंबा इंतजार

     इस साल यूपी बोर्ड में लगभग 50 लाख से भी अधिक छात्र अपने परिणामों की राह देख रहे हैं। रिजल्ट पिछले साल की अपेक्षा बस 2 दिन पहले जारी किया जा रहा है। वहीं, सुबह की जगह शाम 4 बजे परिणामों की घोषणा बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा की जा रही है। 

  • Apr 23, 2026, 06:18 IST

    UPMSP Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 2026 आज यानि 23 अप्रैल, 2026 को जारी करने के लिए बिल्कुल तैयार है। छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें। ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे अपने रोल नंबर दर्ज कर परिणामों की जांच कर सकें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News