Sarkari Result 2026 UP Board 10th, 12th Live: Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) द्वारा आज यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in पर आज 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान सचिव श्री भगवती सिंह के अलावा बोर्ड के अन्य अधिकारी में मौजूद होंगे। कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक करेक्ट 4 PM पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र जिसने यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है, वे अपने रोल नंबर का उपयोग करके यूपी बोर्ड परिणाम 2026 चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट जागरण जोश, उमंग ऐप और SMS के माध्यम से देखा जा सकेगा। यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 Link नीचे लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
UP Board 10th, 12th Result 2026- हाइलाइट्स
इस साल 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए लगभग 53,37,778 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें हाईस्कूल के लगभग 27 लाख 61 हजार और इंटर के लगभग 25 लाख 61 हजार छात्र शामिल है। उन सभी छात्र का इंतजार आज खत्म होने वाला है क्योंकि बोर्ड आज सभी छात्र का रिजल्ट जारी कर रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सरकारी रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में जरूर देखें।
|
बोर्ड का नाम |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
|
परीक्षा का नाम |
हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) |
|
परीक्षा तिथि |
18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक |
|
रिजल्ट तिथि और समय |
23 अप्रैल 2026, शाम 4 बजे |
|
UPMSP की आधिकारिक वेबसाइटें |
upresults.nic.in, upmsp.edu.in |
|
कुल पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या |
53,37,778 (लगभग) |
|
यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों की संख्या |
लगभग 27.61 लाख |
|
यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों की संख्या |
लगभग 25.76 लाख |
|
पहले दिन अनुपस्थित छात्र |
3 लाख से अधिक |
|
डिजिटल मार्कशीट लिंक |
results.digilocker.gov.in |
UP Board 10th Result 2026 Link
यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in ऑनलाइन चेक करने के लिए उपलब्ध होगा। छात्र अपना रोल नंबर, जिले का नाम और स्कूल कोड की मदद से परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर प्रिंट ले सकेंगे।
UP Board 12th Result 2026 Link
यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए गुड। रिजल्ट लिंक आज शाम 4 बजे एक्टिव होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और DigiLocker पर रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
DigiLocker से UPMSP यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
UP बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट से आसानी से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
-
आप DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
-
फिर सर्चवार में UP Board/UPMSP चुनें।
-
फिर High School (10th Grade) and Intermediate (12th Grade) चयन करें और रोल नंबर डालें।
-
फिर Submit पर क्लिक करें।
-
10वीं, 12वीं मार्कशीट देखें और PDF डाउनलोड कर लें
यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 में कम नंबर आने पर क्या करें?
UP बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट 2026में कम अंक आने पर छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा जैसे विकल्पों से अपने अंक सुधार सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation