UPMSP 10th 12th Result 2026 Roll Number: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक, डाउनलोड करें डिजिटल कॉपी

Last Updated: Apr 23, 2026, 15:25 IST

UPMSP 10th 12th Result 2026 Roll Number: छात्र upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें, फिर मार्कशीट डाउनलोड करें। DigiLocker पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध रहेगी। परिणाम जारी होते ही टॉपर्स लिस्ट भी घोषित की जाएगी, साथ ही जिलेवार डेटा भी बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराया जायेगा।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। करीब 52 लाख छात्रों का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम upresults.nic.in, upmsp.edu.in, DigiLocker और जागरण जोश पर देख सकते हैं। छात्रों की जानाकरी के लिए बता दें कि ऑनलाइन मार्कशीट पहले जारी होती है, ओरिजिनल कॉपी बाद में स्कूल से मिलती है, छात्र डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर देख सकते है और भविष्य के लिए सुरक्षित कर सकते है। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) हर साल हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं आयोजित करता है और लाखों छात्रों के भविष्य का निर्धारण करता है। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जा रही है, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष और अन्य अधिकारी मौजूद रहने वाले है। परिणाम जारी होते ही टॉपर्स की सूची भी घोषित की जाएगी। राज्य में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से नकद पुरस्कार, लैपटॉप/टैबलेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

up board result kaise dekhen: छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखना चाहिए, ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत रिजल्ट एक्सेस किया जा सके। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल प्रतिशत जैसी जरूरी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026: रोल नंबर भूल जाने पर क्या करें छात्र 

यदि छात्र अपना रोल नंबर भूल गए है तो उसे अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से देखें या अपने स्कूल से संपर्क करें, वहां से रोल नंबर मिल सकता है, यदि एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो आप अपनी कक्षा शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं, जिनके पास आपकी पूरी जानकारी होती है। 

यूपी बोर्ड 2026 10वीं की मार्कशीट कैसे करे डाउनलोड

यूपी बोर्ड 10वीं 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज पर 10th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा, जहां से मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें छात्र

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in  या upresults.nic.in पर विजिट करें। होमपेज पर “12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रख सकते हैं।   

रिजल्ट कहां चेक करें, छात्र? 

छात्र यहां बताई गयी वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट फटाफट चेक कर सकते हैं:

  • Jagran Josh

  • upresults.nic.in

  • upmsp.edu.in

  • results.upmsp.edu.in

  • DigiLocker (डिजिटल मार्कशीट के लिए)

रोल नंबर से रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट (upresults.nic.in या upmsp.edu.in) पर जाएं और “UP Board Class 10 / 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अपना क्लास (10वीं/12वीं) चुनें, रोल नंबर दर्ज करें। कुछ मामलों में स्कूल कोड या जन्मतिथि भी मांगी जा सकती है।

स्टेप 3: Captcha भरकर “Submit” पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 4: मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

SMS के जरिए रिजल्ट कैसे देखें

अगर वेबसाइट स्लो हो, तो SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं:

  • 10वीं के लिए: UP10 <Roll Number> टाइप कर 56263 पर भेजें

  • 12वीं के लिए: UP12 <Roll Number> टाइप कर 56263 पर भेजें

मार्कशीट पर दिखेगी ये सभी जानकारी

रिजल्ट में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:

  • छात्र का नाम, माता-पिता का नाम

  • रोल नंबर, स्कूल का नाम, जिला

  • विषयवार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)

  • कुल अंक और प्रतिशत

  • पास/फेल स्थिति और डिवीजन

  • बोर्ड की मुहर और हस्ताक्षर

छात्रों की जानाकरी के लिए बता दें कि ऑनलाइन मार्कशीट पहले जारी होती है, असली कॉपी बाद में स्कूल से मिलती है, सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और किसी गलती पर तुरंत स्कूल या बोर्ड को सूचित करें.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 23, 2026, 14:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News