UP Board 10th 12th Result 2026 Check Online: यूपी बोर्ड दसवीं, बारहवीं का रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें

Last Updated: Apr 23, 2026, 12:33 IST

UP Board 10th 12th Result 2026 Check Online: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा  परिषद्(UPMSP) के छात्रों का इंताजर खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

UP Board 10th 12th Result 2026 Check Online
UP Board 10th 12th Result 2026 Check Online

UP Board 10th 12th Result 2026 Check Online: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा  परिषद्(UPMSP) के छात्रों का इंताजर खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। ऐसे में बोर्ड के 54 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इन वेबसाइट्स के माध्यम से छात्र अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Board 10th, 12th Result 2026: कहां और कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

-छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर पहुंचें।

-अब छात्रों को ‘UP Board 12th Result 2026 Link’ या ‘UP Board 10th Result 2026 Link’ पर क्लिक करना है।

-छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

-पोर्टल पर दिये गए कैप्चा कोड को भरें और सबमिट करें।

-छात्र अपना 10वीं या 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

कैसे आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

यूपी बोर्ड द्वारा इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 24 मार्च तक किया गया था। इसके लिए 8033 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। पारदर्शिता के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिनकी लाइव फीड लखनऊ में दो राज्य स्तरीय और प्रयागराज में एक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के पास थी। 

कब से कब तक हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांक

यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करने के बाद 18 मार्च, 2026 से 4 अप्रैल, 2026 तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था। इसके लिए विभिन्न केंद्र बनाए गए थे, जहां उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई। इस प्रक्रिया के बाद बोर्ड द्वारा टॉपर्स का सत्यापन और दस्तावेजों की जांच चल रही थी।

कितने नंबर होगा पास

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में यदि किसी छात्र के 33 फीसदी या इससे अधिक अंक होंगे, तब उसे पास माना जाएगा। इससे कम होने पर छात्र को फेल माना जाएगा। हालांकि, यदि किसी छात्र के एक यो दो विषयों में 33 फीसदी से कम अंक होंगे, तो उसे कंपार्टेमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: UP Board 12th Result 2026 LIVE: खत्म हुआ इंतजार! कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे, ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर देखें स्कोरकार्ड

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 23, 2026, 12:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News