साल 2026 में किस IPL टीम की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा? जानें टॉप-3 और सभी टीमों के आंकड़े

Last Updated: Apr 22, 2026, 12:14 IST

साल 2026 में आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) $269 मिलियन के साथ सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाली टीम है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस ($242M) और तीसरे पर चेन्नई सुपर किंग्स ($235M) हैं। बाकी टीमों की वैल्यू भी तेजी से बढ़ रही है।

आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग में तो पहले से ही शामिल है वहीं यह लीग पैसे के मामले में भी किसी बड़ी क्रिकेट लीग से पीछे नहीं है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में करीब 18.5 बिलियन डॉलर की कुल वैल्यू के साथ दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग्स में शामिल हो चुकी है। बढ़ती ब्रॉडकास्ट डील, स्पॉन्सरशिप और फैन बेस ने इसे ग्लोबल ब्रांड बना दिया है।

RCB और RR की रिकॉर्ड डील

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आदित्य बिड़ला समूह ने 1.78 बिलियन डॉलर में खरीदा, जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) को अमेरिकी कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर में अधिग्रहित किया। दोनों डील्स ने आईपीएल की मार्केट वैल्यू को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।

टॉप 5 सबसे वैल्यूएबल टीमें

IPL 2026 Brand Valuations:ब्रांड वैल्यू के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 269 मिलियन डॉलर के साथ नंबर-1 पर है। इसके बाद मुंबई इंडियंस (242 मिलियन), चेन्नई सुपर किंग्स (235 मिलियन), कोलकाता नाइट राइडर्स (222 मिलियन) और सनराइजर्स हैदराबाद (154 मिलियन) शामिल हैं।

IPL की 5 सबसे बड़ी ब्रैंड वैल्यूएशन वाली टीमें

ये टीमें IPL 2026 में ब्रांड वैल्यू के मामले में सबसे आगे हैं, जिनमें RCB ने पहली बार टॉप पोजीशन हासिल की है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

$269 मिलियन

मुंबई इंडियंस

$242 मिलियन

चेन्नई सुपर किंग्स

$235 मिलियन

कोलकाता नाइट राइडर्स

$222 मिलियन

सनराइजर्स हैदराबाद

$154 मिलियन

मिड और लोअर टियर में है कौन सी टीमें

मिड-टियर में दिल्ली कैपिटल्स (152M) और राजस्थान रॉयल्स (146M) हैं। वहीं निचले पायदान पर गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमें तेजी से ग्रोथ दिखा रही हैं।

कैसे बढ़ती है किसी टीम की ब्रैंड वैल्यू 

IPL टीमों की वैल्यू में उछाल का कारण मीडिया राइट्स (₹48,000+ करोड़), बड़े स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट, महंगे प्लेयर ऑक्शन और फ्रेंचाइजी सेल हैं। टीमों की सालाना कमाई ₹700-800 करोड़ तक पहुंच रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

आगे कितनी पहुंच सकती है ब्रैंड वैल्यू 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले 10 सालों में IPL की हर टीम की वैल्यू 4-5 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। RCB, MI और CSK जैसी टीमें लगातार मजबूत ब्रांड बनी हुई हैं, जबकि नई टीमें भी तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं।

IPL इतिहास की इकलौती टीम जो एक सीज़न के पहले 6 मैचों में रही है अजेय, जानें नाम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 22, 2026, 12:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News