RSSB PTI Exam Cancelled 2026: राजस्थान फिजिकल एजुकेशन टीचर की परीक्षा रद्द
RSSB PTI Exam Cancelled 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पीटीआई शिक्षक भर्ती 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को कुल 900 रिक्त पदों के लिए किया जाना था।
RSSB PTI Exam Cancelled 2026: राजस्थान के सरकारी स्कूल में फिजिकल एजुकेशन टीचर (PTI) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से 13 सितंबर को आयोजित होने जा रही परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन कुल 900 रिक्त पदों के लिए किया जाना था। परीक्षा का आयोजन अब साल 2027 में किया जा सकता है।
आरएसएसबी के अध्यक्ष का ट्वीट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने ट्वीट कर उम्मीदवारों को जानकारी दी है कि पीटीआई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन स्पष्टता मिलने के बाद ही जारी किया जाएगा। बोर्ड अब अप्रैल 2027 में परीक्षा आयोजित कर सकता है।
PTI भर्ती एग्जाम 13 सितंबर को नहीं हो पाएगा।
— Alok Raj (@alokrajRSSB) June 20, 2026
अर्थना में रूल्स से संबंधित कुछ क्लैरिफिकेशन के बाद ही विज्ञप्ति निकलेगी। इसलिए ये परीक्षा 2026 में आयोजित नहीं होगी।
अब एग्जाम अप्रैल 2027 में प्रयास करेंगे!
फ्रेश फिक्स डेट अर्थना में रूल्स क्लैरिटी आने के बाद। https://t.co/lW7eZlmymX
राजस्थान पीटीआई भर्ती परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
आरएसएसबी की ओर से पीटीआई भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 13 सितंबर को नहीं किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन साल 2027 में कराने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड के अनुसार, भर्ती नियमों से जुड़े स्पष्टीकरण लिया जाना बाकी है। उम्मीदवार परीक्षा के रद्द होने का कारण निम्नलिखित बिंदुओं से समझ सकते हैं।
राजस्थान PTI भर्ती परीक्षा 2026 के लिए योग्यता क्या है?
राजस्थान पीटीआई भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन 12वीं पास नंबरों और शारीरिक शिक्षा में बी.पी.एड, डी.पी.एड. या सी.पी.एड या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इस भर्ती परीक्षा के लिए न्युनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 साल है। जिसमें आयु की गिनती 1 जनवरी से साल 2027 के आधार पर की जाती है। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी, EWS और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाती है।
राजस्थान PTI भर्ती परीक्षा 2026 के रद्द होने का कारण -
- आरएसएसबी पीटीआई भर्ती की निष्पक्षता पर सवाल
- फर्जी डिग्री को लेकर FIR दर्ज
- ढेरों उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी आदि।
राजस्थान PTI परीक्षा पैटर्न 2026 पेपर 1
राजस्थान पीटीआई भर्ती परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में परीक्षा में पूछे जाने वाले कुल अंक सहित डिटे्ल्स जान सकते हैं।
| विषय | कुल मार्क्स |
| राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान | 80 मार्क्स |
| राजस्थान की समसामयिक खबरें | 20 मार्क्स |
| विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान | 60 मार्क्स |
| शैक्षणिक मनोविज्ञान | 40 मार्क्स |
| कुल | 200 मार्क्स |
राजस्थान PTI परीक्षा पैटर्न 2026 पेपर 2
उम्मीदवार पेपर 2 के लिए राजस्थान पीटीआई अंक। इस पेपर में उम्मीदवारों को कुल आठ सेक्शन के प्रश्नों को हल करना होता है। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
| विषय | अंक |
| माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शारीरिक शिक्षा का सामान्य ज्ञान | 60 |
| खेल, शारीरिक शिक्षा और उससे संबंधित वर्तमान विषयों का सामान्य ज्ञान | 40 |
| शारीरिक शिक्षा के सिद्धांत, परिभाषाएं और इतिहास | 20 |
| शिक्षा और खेल मनोविज्ञान | 20 |
| शारीरिक शिक्षा की विधियां, पर्यवेक्षण और संगठन | 20 |
| प्रशिक्षण और निर्णयों के सिद्धांत | 20 |
| बुनियादी शारीरिक संरचना विज्ञान, इसके कार्य और स्वास्थ्य शिक्षा | 40 |
| मनोरंजन, शिविर और योग | 40 |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.