BPSC Result 2026: वायुसेना के रिटायर्ड अफसर की बेटी बनी SDM, बिहार सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 35वीं रैंक
BPSC Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने दिनांक 20 जून 2026 को राज्य की सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसी परीक्षा में बेहट के गांव पिठौरी की रहने वाली साहिबा खान ने बीपीएससी परीक्षा में 70वीं रैंक हासिल कर SDM बनने के सपने का साकार किया।
BPSC Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर दिनांक 20 जून 2026 को राज्य की सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसी परीक्षा में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कस्बा मुजफ्फराबाद के पिठौरी गांव की रहने वाली साहिबा खान ने कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के बूते बीपीएससी परीक्षा में 70वीं रैंक हासिल कर SDM बनने के सपने का साकार किया। आज साहिबा के SDM बनने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू है। किसी ने सच ही कहा है, कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता। एक पत्थर तबीयत से तो उछालो यारो और आज यह कहावत सच साबित हो गई है।
साहिबा खान के पति है IPS
साहिबा खान के माता-पिता और गांव वाले बताते हैं कि वह शुरू से ही पढ़ाई लिखाई में अव्वल रही है। वह पूरे अनुशासन और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करती थी। आज हमारी बिटियां सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई। देश उनके हौंसले को सलाम कर रहा है। साहिबा की शादी हो चुकी है। उनके पति के नाम ताबिश हसन है, जो 2023 बैच के IPS अधिकारी है।
साहिबा खान ने कभी नहीं मानी हार
साहिबा खान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और टीचर्स को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से वह समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहती हैं। उनका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। हालांकि, उनका यह सफर इतना आसान नहीं रहा। अपनी गलतियों से सीखती रही और आगे बढ़ती रहीं और कभी हार नहीं मानी। मन में एक विश्वास था कि एक न एक सफलता जरुर मिलेगी और आज SDM बनकर एक नया कीर्तिमान रचने का काम किया।
वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी खालिद अली खान की बेटी हैं साहिबा
साहिबा का कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती और एक दिन आपको सफलता मिल ही जाती है। साहिबा खान वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी खालिद अली खान की बेटी हैं। वहीं, साहिबा खान का ननिहाल बेहट क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में है। साहिबा खान की सफलता एक बार फिर यह साबित करती है कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले युवा भी अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में स्थान प्राप्त कर सकते हैं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.