Aadhaar Card New Rule: UIDAI का बड़ा ऐलान! 1 जुलाई से फ्री होगी आधार की यह सर्विस, नहीं देने होंगे 75 रुपये
Aadhaar Card New Rule: आधार धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। UIDAI ने घोषणा की है कि 1 जुलाई 2026 से आधार में Email ID जोड़ने या अपडेट करने की सुविधा 6 महीने तक फ्री रहेगी। अब इस काम के लिए 75 रुपये का चार्ज नहीं देना होगा।
यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी लिंक नहीं है या फिर पुरानी ईमेल एड्रेस बदलना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। UIDAI ने आधार धारकों को बड़ी सौगात देते हुए ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा को मुफ्त करने का फैसला किया है। अब 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीनों तक आधार में Email ID जोड़ने या अपडेट कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। बता दें कि हर भारतीय के लिए आधार एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट माना जाता है, समय-समय पर UIDAI की ओर से नए अपडेट आते रहते है. इसी कड़ी में यह नया अपडेट आया है।
अब नहीं खर्च करने होंगे 75 रुपये
अभी तक आधार में ईमेल आईडी अपडेट कराने के लिए लोगों को 75 रुपये का चार्ज देना पड़ता था। लेकिन UIDAI के इस नए फैसले के बाद यह सुविधा पूरी तरह फ्री हो जाएगी। इससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा, खासकर उन लोगों को जिन्होंने अभी तक अपने आधार में Email ID नहीं जोड़ी है।
डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की तैयारी
आज के समय में ज्यादातर सरकारी और निजी सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। ऐसे में आधार से ईमेल एड्रेस लिंक होने पर OTP वेरिफिकेशन, ऑनलाइन अपडेट और कई डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल आसान हो जाता है। UIDAI का मानना है कि इस कदम से ज्यादा लोग अपने आधार को डिजिटल रूप से अपडेट रख पाएंगे।
1 जुलाई से कब तक फ्री है सर्विस
UIDAI के मुताबिक, ईमेल एड्रेस अपडेट करने की मुफ्त सुविधा 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। यह छूट फिलहाल 6 महीने के लिए दी जा रही है। यानी दिसंबर 2026 तक लोग बिना कोई शुल्क दिए अपने आधार में ईमेल एड्रेस जोड़ या बदल सकेंगे।
कैसे उठाये इस सेवा का लाभ
इस बार सबसे बड़ी सुविधा यह है कि लोगों को आधार सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। UIDAI अपने मोबाइल ऐप के जरिए Email अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इससे पूरा प्रोसेस पहले के मुकाबले ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।
Aadhaar App पर बढ़ रहा लोगों का भरोसा
जनवरी 2026 में लॉन्च हुए Aadhaar App को अब तक 3.1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, यह आंकड़ा दर्शाता है कि लोग आधार से जुड़ी डिजिटल सेवाओं के लिए तेजी से इस ऐप को अपना रहे हैं।
एक मोबाइल में मैनेज करें पूरे परिवार का आधार
नए आधार ऐप की एक और खासियत यह है कि एक ही फोन से अधिकतम 5 लोगों के आधार प्रोफाइल को मैनेज किया जा सकता है। यानी परिवार के सदस्यों की आधार संबंधी सेवाओं और अपडेट्स को एक ही जगह से आसानी से संभाला जा सकेगा।
आधार अपडेट रखना क्यों है जरूरी?
आधार में समय-समय पर आधार की जानकारी अपडेट करने की ज़रूरत पड़ती है। सही और अपडेटेड जानकारी होने से सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और ऑनलाइन वेरिफिकेशन में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। साथ ही आधार की सुरक्षा भी मजबूत बनी रहती है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.