[लिंक एक्टिव] UPTET City Slip​ 2026: यूपी टीईटी सिटी स्लिप जारी, upessc.up.gov.in पर से करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 22, 2026, 22:03 IST

UPTET Exam City Slip 2026 OUT: यूपी टीईटी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 आज 22 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन कर सकते हैं तथा अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी टीईटी परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

यूपी टीईटी सिटी स्लिप 2026 Direct Link एक्टिव कर दिया गया है।
यूपी टीईटी सिटी स्लिप 2026 Direct Link एक्टिव कर दिया गया है।

UPTET City Slip 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप आज 22 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र का शहर, जिला, परीक्षा तिथि और परीक्षा शिफ्ट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जिससे उम्मीदवार पहले से अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बना सकते हैं।

UPTET Exam 2026-हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन UPESSC द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए होती है जो उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नाम उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026
आयोजन संस्था उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
परीक्षा मोड ऑफलाइन 
पेपर
  • पेपर 1 (कक्षा 1 से 5)
  • पेपर 2 (कक्षा 6 से 8)
परीक्षा तिथि 2, 3 और 4 जुलाई 2026
एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप आज 22 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in

UPTET Exam City Intimation Slip 2026 Link-Active

आयोग ने यूपीटीईटी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी अब वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और परीक्षा शिफ्ट की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, यह प्रवेश पत्र नहीं है और इसके आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर जारी होने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

UPTET Exam City Slip 2026 Link

यहां क्लिक करें

UPTET 2026 परीक्षा कब होगी?

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, UPTET 2026 परीक्षा 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित शिफ्टों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सिटी स्लिप जारी होते ही अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी चेक कर लें।

परीक्षा तिथिपरीक्षा समयशिफ्ट
02 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:30 बजे शिफ्ट 1
02 जुलाई 2026 दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे शिफ्ट 2
03 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:30 बजे शिफ्ट 1
03 जुलाई 2026 दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे शिफ्ट 2
04 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:30 बजे शिफ्ट 1
04 जुलाई 2026 दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे शिफ्ट 2

एग्जाम सिटी स्लिप में क्या जानकारी मिलेगी?

यूपीटीईटी परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2026 में उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे:

  • परीक्षा जिला

  • परीक्षा तिथि

  • परीक्षा शिफ्ट

  • उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन विवरण

UPTET Admit Card 2026 कब जारी होगा?

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद आयोग जल्द ही UPTET एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, एडमिट कार्ड 30 जून को जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ध्यान से पढ़ना चाहिए।

UPTET Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपीटीईटी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर, परीक्षा केंद्र के जिले, परीक्षा तिथि और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूपीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं। 

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर, “Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test-2026- Download City Slip / Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां अपनी परीक्षा का चयन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर, पिता का नाम तथा जन्म तिथि दर्ज करें।

  • अब स्क्रीन पर दिखाया गया सिक्योरिटी कोड भरें और “Search” बटन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आपकी UP TGT एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।

UPTET 2026 Exam Pattern: यूपी टीईटी परीक्षा पैटर्न

यूपीटीईटी परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाती है। अभ्यर्थी अपनी पात्रता के अनुसार पेपर-1, पेपर-2 या दोनों में शामिल हो सकते हैं। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होता है, जिसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II, गणित और पर्यावरण अध्ययन से प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होता है, जिसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II तथा गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन शामिल होते हैं। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होते हैं, जो कुल 150 अंकों के होते हैं। इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 22, 2026, 09:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News