RBI Result 2026: आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर, ये रहे डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स

Last Updated: Jun 23, 2026, 09:21 IST

RBI Result 2026: आरबीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिस अटेंडेंट की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा दिनांक 28 फरवरी 2026 और 01 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

RBI Result 2026
RBI Result 2026

RBI Result 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा दिनांक 28 फरवरी 2026 और 01 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण यानी भाषा के टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और फाइनल सलेक्शन में मेडिकल की परीक्षा शामिल होगी। 

RBI Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट पीडीएफ देख सकते हैं। पीडीएफ में अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट की PDF डाउलोड करने का लिंक नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया गया है। 

आरबीआई रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RBI Result 2026 - हाइलाइट्स 

किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए समय रहते आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट की परीक्षा का रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर लें। अगर हम सैलरी की बात करें, तो आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट के पद पर चयनित होने के बाद उम्मीदवार को अनुमानित राशि प्रतिमाह 40,000 रुपये से 42,000 रुपये के बीच दी जाती है। अन्य सुख-सुविधाएं भी जाती हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)

पद का नाम 

ऑफिस अटेंडेंट 

रिक्त पदों की संख्या 

572 

परीक्षा आयोजन होने की तिथि 

28 फरवरी 2026 और 01 मार्च 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

जारी  

ऑफिशियल वेबसाइट

rbi.org.in

RBI Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं। 

  • RBI Office Attendant Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF ओपन हो जाएगी। 

  • Ctrl + F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर दर्ज करें। 

  • रिजल्ट की PDF में अपना नाम सर्च करें। 

RBI Office Attendant Vacancy 2026 : चयन प्रक्रिया 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट पदों के चयन में कुल चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा शामिल है, जो दिनांक 28 फरवरी 2026 और 01 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके रिजल्ट का इंतजार है। दूसरे चरण में भाषा का टेस्ट शामिल होगा। तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन होगा। चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल लिया जाएगा। 

RBI Result 2026 PDF में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा के रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप रिजल्ट की PDF में निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • संस्था का नाम

  • परीक्षा का नाम 

  • पद का नाम 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • उम्मीदवार का रोल नंबर 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • चयन के चरण संंबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश 

  • रिजल्ट का स्टेट्स 

ये भी पढ़ें: HPSC Mains Admit card 2026: हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 23, 2026, 09:21 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News