RRB JE CBT-2 Exam City Slip 2026 Out: रेलवे जूनियर इंजीनियर एग्जाम शहर की स्लिप जारी, Direct Link यहां देखें

Last Updated: Jun 23, 2026, 12:46 IST

RRB JE CBT 2 2026 एग्जाम की सिटी स्लिप ऑफिशियल तौर पर वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। छात्र 2 जुलाई 2026 को होने वाले CBT 2 एग्जाम के लिए स्लिप को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB JE CBT-2 Exam City Slip 2026 Out: रेलवे जूनियर इंजीनियर एग्जाम शहर की स्लिप जारी, Direct Link यहां देखें
RRB JE CBT-2 Exam City Slip 2026 Out: रेलवे जूनियर इंजीनियर एग्जाम शहर की स्लिप जारी, Direct Link यहां देखें

RRB JE CBT-2 Exam City Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की जूनियर इंजीनियर (JE - CEN 05/2025)) भर्ती एग्जाम के लिए CBT-2 यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट-स्टेज 2 की एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी गई है। CBT-1 में पास होने वाले छात्र इस एग्जाम में आसानी से शामिल हो सकते हैं। साथ ही, वह अब सीधे रेलवे की ऑफिशियल रीजनल वेबसाइट्स या मुख्य पोर्टल पर जाकर इस स्लिप को चेक कर सकते हैं और अपने एग्जाम शहर की मुख्य जानकारी के बारे में जान सकते हैं।

RRB JE CBT-2 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करें। साथ ही, सभी छात्र यहां नीचे दी गई टेबल से सभी जानकारी के बारे में जानें और एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के लिए नीचे से डायरेक्ट लिंक पाएं। 

RRB JE CBT-2 एग्जाम 2026 से जुड़ी डेट्स 

JE CBT-2 एग्जाम में शामिल होने वाले कुल 38,399 छात्रों के लिए रेलवे ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र अपनी यात्रा को सही टाइम पर रीशेड्यूल या प्लान करने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की डेट

22 जून 2026

मूल एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट 

28 जून 2026 

RRB JE CBT-2 एग्जाम डेट 

02 जुलाई 2026

कुल पोस्ट की संख्या

2,569 पद (JE/DMS/CMA)

RRB JE CBT-2 एग्जाम की सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

RRB JE CBT-2 एग्जाम की शिफ्ट टाइमिंग्स 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) का यह CBT-2 एग्जाम 02 जुलाई 2026 को देश भर के विभिन्न सेंटर्स पर कुल तीन शिफ्ट्स में आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम कुल 90 मिनट की अवधि में होगी।

  • शिफ्ट 1: सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक (रिपोर्टिंग: सुबह 07:30, गेट बंद: 08:30)
  • शिफ्ट 2: दोपहर 12:45 बजे से 02:15 बजे तक (रिपोर्टिंग: सुबह 11:15, गेट बंद: 12:15)
  • शिफ्ट 3: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक (रिपोर्टिंग: दोपहर 03:00, गेट बंद: 04:00)

RRB JE CBT-2 में कितने पोस्टों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2585 छात्रों की नियुक्ति की जाएगी। छात्रों की अलग-अलग कैटेगरी के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

कैटेगरी 

पोस्ट 

जनरल कैटेगरी

1096 पोस्ट 

ईडब्ल्यूएस (EWS) 

246 पोस्ट 

ओबीसी (OBC)

620 पोस्ट 

एससी (SC) 

411 पोस्ट 

एसटी (ST)

212 पोस्ट 

How to download the RRB JE City Intimation Slip?

छात्र RRB JE City Intimation Slip 2026 को डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे ‘CEN 05/2025 RRB JE CBT2 City Intimation Slip’ वाले एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

3. खुले हुए लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें। फिर, कैप्चा कोड डालें।

4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। ॉ

5. इसका प्रिंटआउट ले लें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 23, 2026, 12:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News