RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप-डी का रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Jun 23, 2026, 13:18 IST

RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप-डी का रिजल्ट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या के तहत 08/2024 कुल 32,438 रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जोन-वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Group D Result 2026
RRB Group D Result 2026

RRB Group D Result 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर आरआरबी ग्रुप-डी का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या के तहत 08/2024 कुल 32,438 रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके जोन-वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Result 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी ग्रुप-डी की भर्ती प्रक्रिया में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन किया जाता है। दूसरे चरण में पीईटी/पीएसटी की परीक्षा होती है। तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल की परीक्षा होती है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसमें सलेक्शन चारों चरणों के आधार पर किया जाता है। किसी एक चरण पर फाइनल सलेक्शन नहीं होता। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

भर्ती 

ग्रुप-डी 

विज्ञापन संख्या 

08/2024 

रिक्त पदों की संख्या 

32,438 

परीक्षा की तिथि 

27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrbapply.gov.in

RRB Group D Result 2026 Date 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप-डी का रिजल्ट जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में जारी किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स पहले से ही तैयार रखें, ताकि किसी भी तकनीकी ग्लिच का सामना न करने पड़ें। इसके अलावा रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट से संबंधित पल-पल की अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।     

RRB Group D Result 2026 पिछले साल कब-कब आया ? 

आरआरबी ग्रुप-डी का रिजल्ट पिछले साल कब-कब आया, इसकी कंप्लीट डिटेल्स टेबल में दी गई है। टेबल में उत्तर कुंजी जारी होने से लेकर रिजल्ट तक की जानकारी है। टेबल में रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक देखें। इससे उन्हें इस बात का आइडिया हो सकता है कि इस बार रिजल्ट कब तक जारी किया जा सकता है।

आरआरबी ग्रुप-डी 

सीबीटी परीक्षा तिथि 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

रिजल्ट की तिथि 

CEN 08/2024 (2025–26)

27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 

17 फरवरी 2026

अप्रैल से जून 2026 के बीच जारी (कई रिपोर्ट के अनुसार) 

CEN RRC 01/2019 

17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022

14 अक्टूबर 2022

22 दिसंबर 2022 

CEN 02/2018

17 सितंबर 2018 से 17 दिसंबर 2018 

11 जनवरी 2019 

4 मार्च 2019 

RRB Group D Result 2026 में देरी क्यों हो रही है? 

आरआरबी ग्रुप-डी सीबीटी परीक्षा के रिजल्ट में देरी के बारे में रेलवे मंत्रालय ने कहा कि तेलंगाना हाई कोर्ट में चल रहे कानूनी मामले के कारण ऐसा हो रहा है। हालांकि, ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट आने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। आपको इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहना चाहिए।  

RRB Group D Result 2026 जारी होने के बाद क्या होगा?

आरआरबी ग्रुप-डी का रिजल्ट बोर्ड द्वारा जारी होने के बाद परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगल चरण यानी पीईटी/पीएसटी की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उम्मीदवार का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में वजन मापन और दौड़ शामिल है, जिसका शेड्यूल आरआरबी ग्रुप-डी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार शेड्यूल के हिसाब से अपनी तैयारी को काफी अच्छा बना सकते हैं। इससे उन्हें सही डायरेक्शन मिलेगी।      

RRB Group D Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी ग्रुप-डी का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ ही डिटेल्स ठीक-ठीक भरनी चाहिए। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। 

  • RRB Group D Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी चेक करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

 ये भी पढ़ें: BPSC Result 2026: वायुसेना के रिटायर्ड अफसर की बेटी बनी SDM, बिहार सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 35वीं रैंक

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 23, 2026, 13:18 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News