HSSC CET Group C Jail Warder Vacancy 2026: हरियाणा ग्रुप सी पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी

Last Updated: Jun 23, 2026, 14:06 IST

HSSC CET Group C Jail Warder Vacancy 2026: हरियाणा में ग्रुप सी जेल वॉर्डर के कुल 1238 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 24 जून से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार लेख में जरूरी योग्यताओं की जांच कर सकते हैं। 

HSSC CET Group C Jail Warder Vacancy 2026
HSSC CET Group C Jail Warder Vacancy 2026

HSSC CET Group C Jail Warder Vacancy 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत 22 जून, 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1238 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जून, 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 30 जून रात (11.59) बजे तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। 

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 1 से 2 जुलाई रात (11.59) बजे तक का समय दिया जाएगा। 

Haryana HSSC CET Group C Notification 2026 PDF

हरियाणा ग्रुप सी नोटिफिकेशन 22 जून, 2026 को जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में रिक्त पद, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन तिथि, एग्जाम पैटर्न, सिलेक्शन प्रोसेस सहित डिटेल्स शामिल हैं। इस भर्ती अभियान के तहत जेल असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और जेल वॉर्डर पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

हरियाणा ग्रुप सी भर्ती 2026 

नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड करें

Haryana HSSC CET Group C Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

जिन उम्मीदवारों ने CET ग्रुप सी 2025 क्वालिफाई किया है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 1238 रिक्तियां घोषित की गई हैं। आवेदन से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम  

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

पद का नाम 

जेल असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, जेल वॉर्डर  

कुल पदों की संख्या 

1238 

एप्लिकेशन मोड 

ऑनलाइन 

आवेदन तिथि 

24 जून से 30 जून, 2026 रात (11.59) बजे

फॉर्म करेक्शन तिथि 

1 से 2 जुलाई, 2026 रात (11.59) बजे

ऑफिशियल वेबसाइट 

hssc.gov.in 

HSSC CET Group C Recruitment 2026: रिक्त पदों की संख्या 

हरियाणा सीईटी ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए कुल 1238 पदों को भरा जाएगा। जिसमें महिला एवं पुरूष दोनों आवेदन करने के योग्य हैं। 

श्रेणी संख्या

पोस्ट नाम

विभाग

रिक्तियां

1

सहायक जेल अधीक्षक (पुरुष)

कारागार

30

2

सहायक जेल अधीक्षक (महिला)

कारागार

3

3

वार्डर (महिला)

कारागार

112

4

वार्डर (पुरुष)

कारागार

1093

कुल

1238

Haryana HSSC CET Group C Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता 

शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। पूरी डिटेल नीचे टेबल में देखें:

पोस्ट का नाम 

शैक्षणिक योग्यता 

सहायक जेल अधीक्षक (पुरुष एवं महिला) 

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री।

मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में होना।

वार्डर (पुरुष और महिला) 

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 या समकक्ष योग्यता।

मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में होना।

Haryana HSSC CET Group C Age limit 2026: आयु सीमा

उम्मीदवार भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा का विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।

वर्ग

आयु में छूट

डीएससी

5 साल

ओएससी

5 साल

बीसीए

5 साल

बीसीबी

5 साल

ईडब्ल्यूएस

5 साल

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा एचएसएससी ग्रुप सी अधिसूचना 2026 22 जून 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना में रिक्तियों, पात्रता, आवेदन तिथियों, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और शारीरिक मानकों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।  

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 23, 2026, 14:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News