DU PG Admission 2026: जारी हुआ राउंड 2 अलॉटमेंट, 27 जून से पहले जमा करें फीस वरना रद्द हो जाएगी सीट
DU PG Admission 2026 Round 2: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने पोस्ट ग्रेजुएट के राउंड 2 सीट अलॉटमेंट की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं और ऑनलाइन सीट एक्सेप्टेंस फीस को 27 जून 2026 तक जमा करें।
DU PG 2nd Round Seat Allotment 2026 Out: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS PG 2026) के तहत राउंड 2 सीट अलॉटमेंट Round 2 Allotments के रिजल्ट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए गए हैं।
डीयू पीजी एडमिशन में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र अब दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर अपने राउंड 2 के अलॉटमेंट स्टेटस को आराम से चेक कर सकते हैं। साथ ही, राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट की PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, पोर्टल पर ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट स्वीकार करने की लास्ट डेट कल यानी 24 जून 2026 और सीट स्वीकार करने की लास्ट डेट 27 जून, 2026 है।
DU PG एडमिशन 2026 राउंड 2 से जुड़ी डेट्स और शेड्यूल
यदि छात्रों को इस लिस्ट में सीट अलॉट हुई है, तो वह बिना देरी करे अपनी-अपनी सीट को लॉक कर लें। छात्र नीचे दी गई इस टेबल के माध्यम से जाने पूरा शेड्यूल क्या है।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स और टाइम |
| राउंड 2 सीट अलॉटमेंट जारी होने की डेट | 23 जून 2026 |
| सीट अलॉटमेंट स्वीकार करने की लास्ट डेट | 24 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| कॉलेजों द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन | 25 जून 2026 तक |
| ऑनलाइन सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करने की डेडलाइन | 27 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| राउंड 3 अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की उम्मीद | जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में |
DU PG Round 2 Allotment 2026 List डाउनलोड करने का लिंक - यहां क्लिक करें
ऐसे चेक करें अपना DU PG एडमिशन 2026 राउंड 2 का अलॉटमेंट स्टेटस:-
छात्र सीट अलॉटमेंट लिस्ट और कट-ऑफ स्कोर देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके वेबसाइट से देख सकते हैं।
1. दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
2. PG CSAS 2026 के पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
3. वहां ‘PG Round 2 Minimum Eligibility Scores’ के लिंक पर क्लिक करें।
4. फिर, PDF को डाउनलोड कर लें।
ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से मिली जानकारी
DU PG एडमिशन 2026 राउंड 2 की अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की सूचना सभी छात्रों को University of Delhi के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी मिली।
Second Round of Seat Allocations for Two-Year Postgraduate Admissions LIVE from Monday, June 22, 2026.
— University of Delhi (@UnivofDelhi) June 23, 2026
Seat acceptance deadline: Wednesday, June 24, 2026
Payment deadline: Saturday, June 27, 2026
Candidates offered an allocation must accept the seat and pay within these…
यहां भी पढ़े: RRB JE CBT-2 Exam City Slip 2026 Out: रेलवे जूनियर इंजीनियर एग्जाम शहर की स्लिप जारी, Direct Link यहां देखें
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.