RSSB Agriculture Supervisor Result 2026 जल्द, rssb.rajasthan.gov.in से जानें डेट
राजस्थान सेवा चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कृषि पर्यवेक्षक (कृषि पर्यवेक्षक) पदों के लिए राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 का परिणाम शीघ्र ही जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा 18 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 18 मई, 2026 को समाप्त हो गई थी। सभी विवरण यहां देखें।
Rajasthan Krishi Paryavekshak Result 2026: राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 पोस्ट पर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे छात्रों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB/RSSB) द्वारा आयोजित की गई Krishi Paryavekshak Recruitment Exam 2026 के रिजल्ट को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
विभिन्न विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को आयोजित हुए इस लिखित एग्जाम का रिजल्ट 18 जून 2026 तक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जा सकता है। एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन के निपटारे के बाद बोर्ड फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स एक साथ ही PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।
RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2026: एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ा पूरा ओवरव्यू
छात्रों की सहूलियत के लिए भर्ती एग्जाम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इन टेबल को देखें। इस टेबल में कुल वैकेंसी, लिखित एग्जाम की डेट्स और रिजल्ट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट्स यहां देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| भर्ती विज्ञापन संख्या | Advt No. 03/2026 |
| एग्जाम कराने वाली संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर |
| पोस्ट का नाम | एग्रीकल्चर सुपरवाइजर |
| कुल वैकेंसी | 1100 पोस्ट (Non-TSP: 944, TSP: 156) |
| लिखित एग्जाम की डेट | 18 अप्रैल 2026 (ऑफलाइन मोड) |
| रिजल्ट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट्स | 18 जून 2026 (जल्द ही) |
| सेलेक्शन प्रोसेस | लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन (DV) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
रिजल्ट लाइव होने पर कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा, छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट को देख सकते हैं:
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के मुख्य मेनू में दिए गए ‘Results’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको ‘Agriculture Supervisor 2026: Roll no. List of Selected Candidates for DV’ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही चुनें गए छात्रों के रोल नंबर की एक PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
- अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाकर रोल नंबर टाइप करें और सर्च करें। यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप अगले राउंड के लिए क्वालिफाई हो चुके हैं।
पिछले ट्रेड्स और एक्सपेक्टेड कट-ऑफ
अगर पिछले सालों के भर्ती पैटर्न और इस बार 18 अप्रैल को हुए पेपर के लेवल का विश्लेषण करें, तो इस बार का पेपर सामान्य हिंदी और राजस्थान जीके (GK) के कारण थोड़ा मध्यम से कठिन स्तर का माना गया है।
-
2 गुना छात्रों का चयन: बोर्ड द्वारा जारी होने वाले इस पहले रिजल्ट में कुल पोस्ट (1100) के मुकाबले दोगुना (2X) छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन छात्रों को इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
-
एक्सपेक्टेड कट-ऑफ: एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बार सामान्य और OBC कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स 72% से 76% के बीच रहने का अनुमान है, जबकि एससी (SC) और एसटी (ST) कैटेगरी के छात्रों के लिए यह थोड़ा कम रह सकता है।
यहां भी पढ़े: RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2026 जारी, जानें किस दिन जारी हो सकता है Admit Card
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.