Live

RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानें यहां

Farhan Khan
Jun 13, 2026, 19:09 IST

RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 की परीक्षा आज से यानी 13 जून से देशभर में आयोजित की जा रही है, जो कि 20 जून 2026 तक होंगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम सेस जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए हमारा यह ब्लॉग पढ़ सकते हैं।  


RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानें यहां
RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानें यहां

HIGHLIGHTS

  • आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 की परीक्षा आज से शुरू
  • आरआरबी परीक्षा के माध्यम से जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क सहित अन्य पदों पर भर्ती
  • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए हमारा यह ब्लॉग पढ़ सकते हैं।

RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आज यानी दिनांक 13 जून 2026 से आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 की परीक्षा का आयोजन कर रहा है, जो कि 20 जून 2026 तक होंगी। 13 जून 2026 को परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.45 बजे से 02.15 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 06.00 बजे तक होगी। इसमें सामान्य जागरूकता (40 प्रश्न - 40 अंक), गणित ( 30 प्रश्न - 30 अंक) और सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (30 प्रश्न - 30 अंक) आदि विषयसे प्रश्न होंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क सहित अन्य पदों को भरा जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम सेस जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए हमारा यह ब्लॉग पढ़ सकते हैं।  

RRB NTPC UG CBT Exam 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 की परीक्षा के माध्यम से कुल 3058 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के चयन में सीबीटी 1, सीबीटी 2, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

विभाग का नाम 

एनटीपीसी 

पद का नाम 

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क सहित अन्य पद  

रिक्त पदों की संख्या 

3058  

परीक्षा का नाम  

आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1  परीक्षा 2026  

परीक्षा की तिथि 

13 जून, 14 जून और 16 जून से 20 जून 2026 के बीच आयोजित  

चयन के चरण 

सीबीटी 1, सीबीटी 2, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrbcdg.gov.in

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jun 13, 2026, 19:09 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: तीनों शिफ्ट की परीक्षा सफलतापूर्वक हुई संपन्न


    आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा की तीनों शिफ्ट सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.45 बजे से 02.15 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 06.00 बजे तक हुई थी।

  • Jun 13, 2026, 16:12 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना वर्जित है?

    परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस किसी भी प्रकार की स्मार्ट घड़ी, सोने या किसी अन्य धातु की चेन, किसी भी प्रकार की किताब, गाइड और स्टेशनरी का सामान का सामान न लेकर जाएं।   


         


  • Jun 13, 2026, 15:50 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: पेपर की दूसरी शिफ्ट संपन्न

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 की परीक्षा की दूसरी शिफ्ट सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अब तीसरी व आखिरी शिफ्ट का एग्जाम होना बाकी है। इस शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच जाएं। 


  • Jun 13, 2026, 15:25 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: कितने पदों पर भर्ती की जानी है?

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3058 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है, जिसकी परीक्षा 13 जून, 14 जून और 16 जून से 20 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। 

  • Jun 13, 2026, 13:34 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: चयन प्रक्रिया क्या है?

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी में भर्ती परीक्षा के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में सीबीटी 1, दूसरे चरण में सीबीटी 2, तीसरे चरण में सीबीएटी/सीबीटीएसटी, चौथे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन और पांचवें व अंतिम चरण में मेडिकल लिया जाएगा। 



  • Jun 13, 2026, 12:53 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: दूसरी शिफ्ट की परीक्षा शुरू

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 परीक्षा की दूसरी शिफ्ट शुरू हो चुकी है। इस शिफ्ट में सामान्य जागरूकता, गणित,  और सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति आदि विषय से प्रश्न होंगे। यह शिफ्ट दोपहर 12.45 बजे से 02.15 बजे तक होगी।  


  • Jun 13, 2026, 12:06 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 12.45 बजे होगी शुरू

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 परीक्षा की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 12.45 बजे शुरू होगी, जो कि दोपहर 2.15 तक होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को तैयार रखें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचे। 


  • Jun 13, 2026, 11:34 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: पहली शिफ्ट की परीक्षा समाप्त

    दिनांक 13 जून 2026 को आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 परीक्षा की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है, जो कि सुबह 09.00 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 


  • Jun 13, 2026, 11:07 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: दिनांक 13 जून 2026 को किन विषयों का पेपर आयोजित किया जाएगा?

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 की परीक्षा दिनांक 13 जून 2026 को सामान्य जागरूकता (40 प्रश्न - 40 अंक), गणित ( 30 प्रश्न - 30 अंक) और सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (30 प्रश्न - 30 अंक) आदि विषय से प्रश्न आएंगे। 


  • Jun 13, 2026, 10:53 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: परीक्षा कितने शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी?

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 की परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.45 बजे से 02.15 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 06.00 बजे तक होगी।


  • Jun 13, 2026, 10:37 IST

    RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: परीक्षा के माध्यम से किन पदों पर भर्ती की जाएगी?

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 की परीक्षा के माध्यम से जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क सहित अन्य पदों को भरा जाना है।   


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More

    Trending

    Latest Education News