MPPSC का बड़ा फैसला: इंटरव्यू में डॉक्यूमेंट्स लेट देने पर लगेगा ₹25,000 का जुर्माना, जानें क्या है नया नियम
MPPSC ने इंटरव्यू के लिए डॉक्यूमेंट्स जमा करने के नए नियम लागू किए हैं, जिसमें देरी से दस्तावेज जमा करने पर आर्थिक जुर्माना लगेगा। छात्र को 5 दिन की मोहलत के लिए 3,000 रुपये और निरस्त होने के बाद 10 दिन के लिए 25,000 रुपये का फिस देना होगा।
MPPSC Interview New Rules: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा एगजाम और अन्य विभिन्न भर्ती एग्जाम के इंटरव्यू में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बेहद कड़ा और महत्वपूर्ण नियम लागू किया है। अब यदि कोई भी छात्र मुख्य एग्जाम पास करने के बाद इंटरव्यू के लिए अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट्स निर्धारित किए गए टाइम में जमा नहीं करवाता है, तो उसे भारी जुर्माना यानी लेट फीस भरनी होगी। यह जुर्माना 3,000 रुपये से लेकर अधिकतम 25,000 रुपये तक हो सकता है।
MPPSC आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम भर्ती प्रक्रिया में होने वाली देरी को रोकने और पूरी व्यवस्था को समयबद्ध बनाने के लिए उठाया गया है।
डॉक्यूमेंट्स देने के लिए मिलेंगे पहले 5 दिन
MPPSC के नए नियम में बताया है कि जो छात्र निर्धारित कि गई डेट तक भी डॉक्यूमेट्स सबमिट नहीं कर पाते है, उन्हें ओर 5 दिन दिए जाएंगे। साथ ही, इन 5 दिनों के छात्रों को लेट फीस सबमिट करनी होगी। यह लेट फीस 3,000 रुपये होगी। इसके साथ छात्रों को एक घोषणा-पत्र भी जमा करना होगा, जिसमें यह उल्लेख होना चाहिए कि उम्मीदवार भर्ती विज्ञापन की सभी पात्रता मानदंडो को पूरा करते हैं।
MPPSC Late Documents Submission: जुर्माने का पूरा Structure
आयोग द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों के अनुसार, छात्रों को अपनी लास्ट डेट के बाद भी डॉक्यूमेंट्स को जमा करने की अतिरिक्त मोहलत दी जाएगी, लेकिन इसके लिए उनकी जेब ढीली होना तय है:
| डॉक्यूमेंट्स जमा करने का टाइम | लागू होने वाला जुर्माना / लेट फीस |
| निर्धारित लास्ट डेट तक | 0 (कोई शुल्क नहीं) |
| लास्ट डेट के बाद (पहले 5 दिनों तक) | ₹3,000 (प्रति छात्र) |
| 5 दिन के बाद से इंटरव्यू कॉल लेटर जारी होने के 1 दिन पहले तक | ₹25,000 (अधिकतम लेट फीस) |
| इंटरव्यू कॉल लेटर जारी होने के बाद | दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे |
नए नियम के पीछे की मुख्य वजह: क्यों लिया गया यह सख्त फैसला?
अक्सर देखा जाता है कि मुख्य एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद कई छात्र अपने ओरिजिनल सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, या अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट टाइम पर आयोग के कार्यालय में जमा नहीं करते हैं।
- भर्ती प्रक्रिया में देरी: कुछ छात्रों की इस लापरवाही के कारण पूरे इंटरव्यू का शेड्यूल प्रभावित होता है। साथ ही, फाइन मेरिट लिस्ट जारी करने में महीनों की देरी हो जाती है।
- समयबद्धता सुनिश्चित करना: MPPSC अब अपने एग्जाम को यूपीएससी (UGC/UPSC) की तर्ज पर पूरी तरह अनुशासित और फास्ट-ट्रैक मोड पर लाना चाहता है। इसीलिए, उम्मीदवारों को गंभीर बनाने के लिए यह आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है।
छात्रों के लिए सफलता का मंत्र
इंटरव्यू कॉल की प्रतीक्षा कर रहे छात्र अपने सभी शैक्षणिक डॉक्यूमेट्स जैसे ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेज्युशन की मार्कशीट, डिग्री, मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीकरण (एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन), जाति प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र पहले से ही तैयार रखें। लास्ट टाइम की हड़बड़ी और ₹25,000 के जुर्माने से बचने का यही एकमात्र तरीका है।
यहां भी पढ़े: RSSB Agriculture Supervisor Result 2026 जल्द, rssb.rajasthan.gov.in से जानें डेट
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.