Rajasthan SET Notification 2026: राजस्थान सेट के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस लिंक से करें आवेदन
Rajasthan SET Notification 2026: कोटा विश्विद्यालय ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.uok.ac.in पर राजस्थान पात्रता परीक्षा-2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 14 जून 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Rajasthan SET Notification 2026: कोटा विश्विद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की पात्रता के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.uok.ac.in पर राजस्थान पात्रता परीक्षा-2026 (SET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। टीचिंग में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान सेट एक सुनहरा अवसर है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 14 जून 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) का आयोजन कोटा विश्वविद्यालय (UOK) द्वारा राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग की ओर से किया जाता है, जिसका उद्देश्य राज्यभर के कॉलेजो और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना है।
Rajasthan SET Notification 2026 की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा के लिए राजस्थान सेट नोटिफिकेशन 2026 तीन साल के लंबे इंतजार के बाद 12 जून 2026 को uok.ac.in पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान सेट (Rajasthan SET) परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता मानदंड, पंजीकरण प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन की PDF के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक कोटा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है।
| राजस्थान सेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक |
Rajasthan SET Notification 2026 - हाइलाइट्स
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से संबंधित नेटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदकों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए राजस्थान सेट 2026 की परीक्षा कुल 35 विषयों में आयोजित की जाएगी। सेट परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सेट प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जो राजस्थान राज्य हेतु लाइफटाइम के लिए मान्य होगा।
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | कोटा विश्वविद्यालय (UOK) |
| परीक्षा का नाम | राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 |
| परीक्षा का लेवल | राज्य |
| परीक्षा का उद्देश्य | राज्यभर के कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती |
| आवेदन का मोड | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 14 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 जुलाई 2026 |
| कुल विषय | 35 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.uok.ac.in |
नोटिफिकेशन की PDF जारी होने के साथ ही, राजस्थान सेट (SET) परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल और परीक्षा की तिथि भी वेबसाइट uok.ac.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षा दिनांक 06 सितंबर 2026 को कुल 35 विषय के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 2 पेपर शामिल होंगे। परीक्षा कुल 03 घंटे की होगी।
Rajasthan SET 2026 Eligibility Criteria
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास करना अनिवार्य है। इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है। आवेदन शुल्क के रूप में 750 से 1500 रुपये के बीच देने होंगे।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित राजस्थान सेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Rajasthan SET Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले से ही अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स तैयार रखें, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच का सामना न करना पड़ें। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले कोटा विश्विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.uok.ac.in पर जाएं।
-
Rajasthan SET Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.