RPSC 2nd Grade Admit Card 2026: आरपीएससी सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड जल्द जारी, ये रहे डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स
RPSC 2nd Grade Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग परीक्षा से तीन दिन पहले अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सेकंड ग्रेड के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच राज्यभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) परीक्षा से 3 दिन पहले अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आरपीएससी सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच राज्यभर में आयोजित की जाएगी। आरपीएससी सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया दा सकता है।
RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
आरपीएससी सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसका डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी दे दिया जाएगा। आरपीएससी सेकंड ग्रेड की भर्ती परीक्षा राजस्थान के 34 जिलों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में तकरीबन 12 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
| आरपीएससी सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक | जल्द उपलब्ध |
RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
आरपीएससी सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा 2026 के जरिए 10 हजार से अधिक टीचर के रिक्त पदों को भरा जाना है और परीक्षा से 3 दिन पहले यानी 09 जुलाई को आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी न हो। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद का नाम | आरपीएससी सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) |
| रिक्त पदों की संख्या | 10 हजार से अधिक |
| परीक्षा की तिथि | 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच आयोजित |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 09 जुलाई 2026 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए, ताकि वेरिफिकेशन कराने में कोई परेशानी न हो। एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन के अलावा स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित उपकरण ले जाने की मनाही है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
आरपीएससी सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा 2026 के आप नीचे दी गई इन डिटेल्स को चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
पिता/पति का नाम
-
श्रेणी
-
लिंग
-
फोटो
-
सिग्नेचर
-
परीक्षा की तिथि
-
रिपोर्टिंग का समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2026 शेड्यूल
| ग्रुप-ए | जीके ग्रुप-ए | 12 जुलाई 2026 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12.00 बजे |
| ग्रुप-ए | सोशल साइंस | 12 जुलाई 2026 | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे |
| ग्रुप-बी | जीके ग्रुप-बी | 13 जुलाई 2026 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12.00 बजे |
| ग्रुप-बी | हिंदी | 13 जुलाई 2026 | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे |
| ग्रुप-सी | जीके ग्रुप-सी | 14 जुलाई 2026 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12.00 बजे |
| ग्रुप-सी | साइंस | 14 जुलाई 2026 | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे |
| ग्रुप-सी | संस्कृत | 15 जुलाई 2026 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12.30 बजे |
| ग्रुप-डी | जीके ग्रुप-डी | 16 जुलाई 2026 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12.00 बजे |
| ग्रुप-डी | गणित | 16 जुलाई 2026 | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे |
| ग्रुप-डी | इंग्लिश | 17 जुलाई 2026 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12.30 बजे |
| ग्रुप-डी | उर्दू | 17 जुलाई 2026 | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे |
| ग्रुप-डी | पंजाबी | 18 जुलाई 2026 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12.30 बजे |
| ग्रुप-डी | सिंधी | 18 जुलाई 2026 | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.