NABARD Development Assistant Result 2026: नबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट का रिजल्ट जल्द, यहां से कर सकतें हैं डाउनलोड

Last Updated: Mar 16, 2026, 17:53 IST

NABARD Development Assistant Result 2026: नबार्ड जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डेवलपमेंट असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 162 रिक्त पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण अर्थात् मेन्स की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

NABARD Development Assistant Result 2026
NABARD Development Assistant Result 2026

NABARD Development Assistant Result 2026: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर डेवलपमेंट असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 162 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसकी परीक्षा 21 फरवरी 2026 को देशभर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। नबार्ड की डेवलपमेंट असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। जब रिजल्ट जारी हो जाएगा। 

NABARD Development Assistant Result 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

नबार्ड की डेवलपमेंट असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 2026 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसकी परीक्षा 12 अप्रैल 2026 आयोजित की जाएगी। नबार्ड की डेवलपमेंट असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा मे शामिल होने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

नबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा 

NABARD Development Assistant Result 2026 - हाइलाइट्स 

इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 162 डेवलपमेंट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी प्रारंभिक लिखित परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD

पद का नाम 

डेवलपमेंट असिस्टेंट 

रिक्त पदो की संख्या 

162

लिखित परीक्षा 

21 फरवरी 2026 

रिजल्ट 

जल्द जारी 

एप्लीकेशन मोड 

ऑनलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.nabard.org

NABARD Development Assistant Result 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

नबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले नबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं।

  • NABARD Development Assistant Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें। 


ये भी पढें: Bihar Police SI Cut off 2026: जनरल, SC, ST, महिला और पुरुष श्रेणीवार सहित कट ऑफ देखें

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 17:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News