NIOS Practical Exam 2026 की डेट्स जारी, यहां nios.ac.in से जानें थ्योरी एग्जाम की डेट्स कब होगी जारी

Akshara Verma
Last Updated: Mar 16, 2026, 19:41 IST

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अप्रैल 2026 सेशन के लिए NIOS 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एग्जाम में बैठने वाले रजिस्टर छात्र ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर कार्यक्रम देख सकते हैं।

The NIOS Class 10th and 12th Practical Public Examination schedule released
The NIOS Class 10th and 12th Practical Public Examination schedule released

NIOS Practical Exam 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। NIOS ने अप्रैल-मई 2026 सेशन के लिए 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स घोषित कर दी गई हैं। छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर अपने शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, थ्योरी एग्जाम की डेटशीट भी अगले कुछ दिनों में जारी होने की उम्मीद है।

ऑफिशियल कार्यक्रम के अनुसार, NIOS के प्रैक्टिकल एग्जाम 17 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक भारत और विदेशों में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित किए जाएंगें।

छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने 12 अंकों के रोल नंबर का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। साथ ही, रजिस्टर्ड छात्रों के लिए NIOS हॉल टिकट 10 मार्च, 2026 को जारी किए गए थे। 

NIOS प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

NIOS द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल एग्जाम मार्च के मिड से शुरू होकर महीने के अंत तक चलेंगे। छात्र अपने आवंटित 'स्टडी सेंटर' (AI) पर जाकर एग्जाम दे सकेंगे।

इवेंट  इंपोर्टेंट जानकारी
संस्थान का नाम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS)
कक्षाएं 10वीं और 12वीं 
प्रैक्टिकल एग्जाम की शुरुआत 17 मार्च 2026 से
प्रैक्टिकल एग्जाम की समाप्ति 1 अप्रैल 2026 तक
हॉल टिकट मार्च के पहले सप्ताह में जारी
ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in

थ्योरी एग्जाम डेटशीट अपडेट

प्रैक्टिकल की डेट्स आने के बाद अब लाखों छात्रों को थ्योरी एग्जाम की डेटशीट का इंतजार हैं।

  1. कब आएगी डेटशीट? 

सूत्रों के अनुसार, थ्योरी एग्जाम का टाइम-टेबल इसी सप्ताह के अंत तक जारी किया जा सकता है।

  1. एग्जाम कब होगी? 

थ्योरी एग्जाम आमतौर पर अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होकर मई के मध्य तक चलती हैं।

प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए जरूरी निर्देश

NIOS ने छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स जारी की हैं, ताकि उन्हें एग्जाम के दौरान कोई परेशानी न हो:

  1. हॉल टिकट अनिवार्य: बिना हॉल टिकट के किसी भी छात्र को प्रैक्टिकल लैब में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसे sdmis.nios.ac.in से डाउनलोड करें।
  2. स्टडी सेंटर से संपर्क: छात्र अपने आवंटित स्टडी सेंटर (AI) पर जाकर व्यक्तिगत रूप से अपनी विशिष्ट डेट्स और समय (Batch Timing) का पता लगा लें, क्योंकि केंद्र अपने अनुसार बैच बना सकते हैं।
  3. प्रैक्टिकल फाइल: अपनी लैब मैनुअल और प्रैक्टिकल फाइल को पूरा रखें और एग्जाम के दिन साथ ले जाएं।
  4. पहचान पत्र: NIOS का ओरिजिनल पहचान पत्र (ID Card) साथ रखना अनिवार्य है।

प्रैक्टिकल हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?

जैसे ही हॉल टिकट लाइव होगा, आप इन स्टेप्स से उसे प्राप्त कर सकते हैं:

  • NIOS के ऑफिशियल छात्र पोर्टल (SDMIS) पर जाएं।
  • 'Exams & Results' टैब पर क्लिक करें।
  • 'Practical Hall Ticket 2026' लिंक चुनें।
  • अपना 12 अंकों का एनरोलमेंट नंबर फिल करें।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।

यहां भी पढ़े: Rajasthan Board to Host Mega PTM: राजस्थान बोर्ड नए साल के प्रारंभ में 25 मार्च PTM का आयोजन करेगा, जानें डिटेल्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 19:41 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News