Rajasthan Board to Host Mega PTM: राजस्थान बोर्ड नए साल के प्रारंभ में 25 मार्च PTM का आयोजन करेगा, जानें डिटेल्स

Akshara Verma
Last Updated: Mar 16, 2026, 18:58 IST

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) नए शैक्षणिक सेशन के प्रारंभ होने से पहले 25 मार्च, 2026 को राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में एक मेगा पेरेंट्स - टीचर्स मीटिंग (PTM) का आयोजन करेगा।

The Rajasthan Board of Secondary Education will organize a Mega Parent-Teacher Meeting
The Rajasthan Board of Secondary Education will organize a Mega Parent-Teacher Meeting

Rajasthan Board Mega PTM 2026: राजस्थान बोर्ड नए शैक्षणिक साल के प्रारंभ में 25 मार्च को एक विशाल प्राथमिक और मध्यम बैठक (PTM) का आयोजन करेगा। यह मेगा PTM राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में 25 मार्च, 2026 से आयोजित की जाएगी। बोर्ड की ओर से आगामी 25 मार्च 2026 को पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों में एक 'मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (Mega PTM) का आयोजन किया जा रहा है।

इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य टीचरो और पेरेंट्स के बीच की दूरी को कम करना और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। 

मेगा PTM 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

नए साल की शुरुआत के साथ ही पेरेंट्स को स्कूल से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने 'मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (Mega PTM) का आयोजन किया। इस मीटिंग में न केवल पुराने सेशन के प्रदर्शन पर चर्चा होगी, बल्कि नई योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

डिटेल्स  इंपोर्टेंट जानकारी
आयोजक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग (RBSE)
कार्यक्रम का नाम मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (Mega PTM)
तारीख 25 मार्च 2026
समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
स्थान राज्य के सभी राजकीय (सरकारी) विद्यालय
लक्ष्य नए सत्र की रूपरेखा और छात्र प्रगति पर चर्चा

राजस्थान बोर्ड सरकारी स्कूलों में Mega PTM का आयोजन करेगा

राज्य के सरकारी स्कूलों में 2026-27 के नए शैक्षणिक सेशन के प्रारंभ में आयोजित होने वाली मेगा PTM में छात्रों को उपस्थित होना जरूरी होगा। सरकार ने इस बात की जानकारी ऑफिशियल ट्वीट के सहारे दी। यहां देखें ऑफिशियल ट्वीट:- 

मेगा PTM का मुख्य उद्देश्य 

इस बार की PTM साधारण मीटिंग से अलग होगी। सरकार का कहना है कि शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे एक सामुदायिक उत्सव बनाया जाए।

  1. नए सेशन का स्वागत 

25 मार्च से ही राजस्थान के स्कूलों में नए शैक्षणिक सेशन (2026-27) की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। इस दिन नए प्रवेश लेने वाले छात्रों का तिलक लगाकर और स्वागत कर अभिनंदन किया जाएगा।

  1. रिजल्ट और प्रगति रिपोर्ट

पिछली कक्षाओं के एग्जाम के रिजल्ट और छात्रों की कमियों पर डिटेल से चर्चा की जाएगी। टीचरो द्वारा पेरेंट्स को बताया जाएगा कि उनके बच्चे किस सब्जेक्ट में कमजोर हैं और उन्हें घर पर कैसे मदद की जा सकती है।

  1. सरकारी योजनाओं की जानकारी

मीटिंग के दौरान पेरेंट्स को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं जैसे— मुफ्त यूनिफॉर्म, साइकिल वितरण, स्कॉलरशिप और मिड-डे मील की नवीनतम योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

यहां भी पढ़े: RTE Odisha Result 2026: स्कूल एलोटमेंट रिजल्ट के साथ राउंड 1 लॉटरी का रिजल्ट जारी, osepa.odisha.gov.in से देखें लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 18:58 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News