Bihar Police SI Result 2026 OUT: बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट bpssc.bihar.gov.in पर जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट, कट ऑफ PDF

Last Updated: Mar 16, 2026, 17:53 IST

Bihar Police SI Result 2026 OUT: बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट आज 16 मार्च 2026 को bpssc.bih.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस SI रिजल्ट, बिहार दरोगा मेरिट लिस्ट 2026, कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।

Bihar Police SI (दरोगा) Result 2026 जारी।
Bihar Police SI (दरोगा) Result 2026 जारी।

Bihar Daroga Result 2026 OUT: Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने आज 16 मार्च 2026 को बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस दरोगा रिजल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का नाम या रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के 1799 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 05/2025 23 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। इसके तहत 18 जनवरी 2026 (रविवार) और 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को दो-दो पालियों में प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 10,36,702 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।प्रारंभिक लिखित परीक्षा में कुल 7,26,231 उम्मीदवार शामिल हुए। वहीं, 29,272 अभ्यर्थियों को कदाचार और अन्य कारणों के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया।

Bihar Police SI Result 2026 PDF Download Link

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस SI (दरोगा) परिणाम 2026 पीडीएफ लिंक आज 16 मार्च 2026 को एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस दरोगा (SI) प्रारंभिक परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, बिहार पुलिस दरोगा (SI) के कुल 1,799 पद भरे जाएंगे।

यहां क्लिक करें- Bihar Police SI Result 2026 PDF Link

BPSSC SI Result: बिहार पुलिस SI (दरोगा) कट ऑफ 2026

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने रिजल्ट के साथ, कट ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। इसमें सामान्य वर्ग (GEN) के पुरुषों की कट-ऑफ 130.671300 और महिलाओं की 106.848209 रही है।उम्मीदवार नीचे दी इमेज में कैटेगरी वाइज बिहार दरोगा कट ऑफ अंक देख सकते हैं।

Screenshot 2026-03-16 144724

Bihar Daroga Result 2026- बिहार पुलिस दारोगा (SI) परीक्षा परिणाम हाइलाइट्स

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार सरकार के गृह विभाग (पुलिस शाखा) में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) के पद के लिए 1,799 खाली पदों हेतु आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर PDF फॉर्मेट में अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे परीक्षा से संबंधित अन्य सभी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती बोर्ड का नाम

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)

पद का नाम

सब-इंस्पेक्टर (दरोगा)

विज्ञापन संख्या

05/2025

प्रीलिम्स परीक्षा तिथि

18 और 21 जनवरी 2026

कुल रिक्त पद

1799

बिहार पुलिस SI रिजल्ट 2026 जारी होने की तिथि

16 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट

bpssc.bihar.gov.in

मार्किंग स्कीम

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक

नेगेटिव मार्किंग

0.2 अंक

Bihar Police SI Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें बिहार दरोगा मेरिट लिस्ट PDF

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना बिहार पुलिस SI (दारोगा) रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले Bihar Police Subordinate Services Commission की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Result-Ref.:Advt. No.-05/2025: Result of Preliminary Written Examination for the Post of Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar  लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद मेरिट लिस्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  4. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च (Ctrl + F) करें।

  5. भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट का प्रिंट या डाउनलोड कर लें।

Bihar Daroga Result 2026 के आंकड़े

Screenshot 2026-03-16 155527

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 14:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News