महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MHT CET 2026 PCB ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। वे सभी छात्र जिन्होंने फार्मेसी और अन्य संबंधित कोर्सेज में एडमिट के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सेंटर पर बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्रों को अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए एग्जाम में बेठने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
MHT CET 2026 PCB एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
MHT CET 2026 PCB एग्जाम की पूरी डिटेल्स
MHT CET 2026 PCB एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | MHT CET 2026 (PCB Group) |
| आयोजक संस्था | स्टेट सीईटी सेल, महाराष्ट्र |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 17 अप्रैल, 2026 |
| एग्जाम की डेट्स (Session 1) | 21 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cetcell.mahacet.org |
कैसे डाउनलोड करें अपना PCB एडमिट कार्ड?
अपने मोबाइल या कंप्यूटर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- महाराष्ट्र सीईटी सेल की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर लॉगिन करें।
- होमपेज पर 'Candidate Login' या 'MHT CET 2026 PCB Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड फिल करें।
- लॉगिन करने के बाद 'Get Hall Ticket' के बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और A4 साइज पेपर पर एक साफ प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
एडमिट कार्ड पर इन जानकारियों को जरूर चेक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई जानकारियों का मिलान अपने आवेदन पत्र से जरूर करें:
- छात्र का नाम और फोटो
- एग्जाम की डेट और शिफ्ट: (सुबह की शिफ्ट: 9 AM - 12 PM | दोपहर की शिफ्ट: 2 PM - 5 PM)
- एग्जाम सेंटर का पता: सेंटर की लोकेशन पहले से चेक कर लें।
- सब्जेक्ट ग्रुप: सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड पर 'PCB' अंकित है।
हेल्पलाइन और संपर्क डिटेल्स
यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है या उसमें कोई गलती है, तो आप तुरंत सीईटी सेल के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 07969134401 / 07969134402
- ईमेल: cethelpdesk-2026@maharashtracet.org
यहां भी पढ़े: ICAI CA Admit Card May 2026 Released: इंटर और फाइनल एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड