HPSC PGT Bharti 2026: हरियाणा में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Feb 16, 2026, 22:38 IST

HPSC PGT Notification 2026:एचपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीजीटी कंप्यूटर साइंस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

HPSC PGT Computer Science Notification 2026
HPSC PGT Computer Science Notification 2026

HPSC PGT Notification 2026:  हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 23/2026 के तहत पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) कंप्यूटर साइंस की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अंतर्गत कुल 1,672 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 09 मार्च तक (शाम 5.00 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

HPSC PGT Computer Science 2026 Notification PDF 

योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in. पर मौजूद पीजीटी कंप्यूटर साइंस से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को को ध्यानपूर्वक पढ़ें।  अपात्र उम्मीदवारों के आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) 

पद का नाम 

पीजीटी कंप्यूटर साइंस

रिक्त पदों की संख्या 

1672

आवेदन करने की तिथि 

16 फरवरी 2026 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

09 मार्च 2026 

नोटिफिकेशन पीडीएफ 

क्लिक करें 

ऑफिशियल वेबसाइट 

hpsc.gov.in. 

HPSC PGT Computer Science Eligibility Criteria 2026

एचपीएससी ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस के रिक्त पदों की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से M.Sc. Computer Science (2 साल का रेगुलर कोर्स) या MCA (3 साल का रेगुलर कोर्स) या BE/B.Tech Computer Science / Computer Engineering / IT (रेगुलर कोर्स) में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। उम्मीदवार के पास HTET (हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा) या STET (स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्रमाण पत्र होना चाहिए।

HPSC PGT Computer Science  2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Recruitment Section देखें। विज्ञापन संख्या 23/2026 पर क्लिक करें। 

  • वन टाइम पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें। (यदि नहीं किया हो तो) 

  • अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें और अपनी पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें। 

  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।

  • ऑनलाइन आवेदन फीस भरें और भरी हुई जानकारियों को अच्छे से देखने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। 

  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करके इसका एक प्रिंट आउट भविष्य के लिए अपने पास रख लें।

HPSC PGT Computer Science  2026 की आवेदन फीस 

एचपीएससी ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस पुरुषों (सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य) के लिए 1,000 रुपये रखी गई है। महिलाओं (सामान्य/ हरियाणा/अन्य राज्य) के लिए 250 रुपये रखी गई है।   

ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

क्लिक करें 

नोट - एचपीएससी में पीजीटी कंप्यूटर साइंस पदों के लिए फीस और चयन प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण विस्तृत जानकारी के लिए आप भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन ऊपर टेबल में देख सकते हैं।

Also Read This: Article 16: Your Constitutional Right to Equal Opportunity in Government Jobs  


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News